{"_id":"5a51114c4f1c1bd1408b50de","slug":"191515262284-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएन कॉलेज के मरीजों को मिलेंगे जंबो पैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएन कॉलेज के मरीजों को मिलेंगे जंबो पैक
Updated Sat, 06 Jan 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज के मरीजों को सिंगल डोनर प्लेटलेट्स (जंबो पैक) की सुविधा मिल सकेगी। शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। उम्मीद है कि इसी साल मरीजों के इलाज के लिए ये सुविधा शुरू हो जाए।
जंबो पैक डेंगू, गंभीर मलेरिया मरीज, कैंसर मरीज और बोनमेरो फेलियर के मरीजों के इलाज में उपयोग होता है। इसके एक पैक से मरीज में 70 हजार से एक लाख प्लेटलेट्स की वृद्धि हो जाती है। प्राइवेट ब्लड बैंक में प्रति जंबो पैक सात से 10 हजार रुपये फीस है। एसएन में अभी ये सुविधा नहीं है, यहां मरीजों को रेंडम डोनर प्लेटलेट्स (आरडीपी) ही मिल पाता है। इससे मरीज में 10 से 15 हजार प्लेटलेट्स की ही बढ़ोत्तरी हो पाती है।
इस सुविधा के लिए ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन की तीन मंजिला इमारत बनकर तैयार हुई है। इसी में ब्लड बैंक स्थापित की गई है। जंबो पैक तैयार करने वाली मशीन की कीमत लगभग 18 से 20 लाख रुपये है।
विज्ञापन
ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. हरेंद्र यादव ने बताया कि ब्लड बैंक में जंबो पैक की सुविधा मिलने से मरीजों को काफी राहत मिलेगी। मरीजों को प्राइवेट से इनको खरीदना नहीं पड़ेगा। प्राचार्य डॉ. सरोज सिंह ने बताया कि नवनिर्मित इमारत है, स्टाफ भी पर्याप्त मात्रा में है। शासन को जंबो पैक की सुविधा शुरू कराने के लिए प्रस्ताव भेजा गया है।