{"_id":"5a4b8f534f1c1b96368b809f","slug":"191514901331-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे के कारण हुए हादसे में दो लोगों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे के कारण हुए हादसे में दो लोगों की गई जान
Updated Tue, 02 Jan 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कोहरा जानलेवा हो गया है। वृंदावन के रुक्मिणी चौक के समीप किसी वाहन की टक्कर से सड़क किनारे खड़े टैक्सी चालक की मौत हो गई। उधर, शेरगढ़ के गांव सेहई में साइकिल सवार बालक को एक ट्रैक्टर ने रौंद दिया। दोनों हादसों में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
आगरा के थाना बाह के गांव कुआरी निवासी संजय (43) पुत्र शिवपाल दिल्ली में टैक्सी चालक थे। भाड़े पर सवारियां लेकर वृंदावन आए थे। सोमवार सुबह वह रुक्मिणी चौक के समीप खड़े थे तभी किसी वाहन से टक्कर हो गई। उन्हें गंभीर हालत में राहगीर पुलिस की मदद से अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक के परिजनों को सूचित किया।
इधर, थाना शेरगढ़ के गांव सियारो निवासी कमल सिंह का 14 वर्षीय बेटा विशाल सोमवार शाम साइकिल से घर लौट रहा था। गांव सेहई के समीप उसकी ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। उसे गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। मृतक के भाई ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ थाना शेरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी रामेंद्र शुक्ला ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।