फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   ट्रोला ने कार को मारी टक्कर, पांच लोग घायल

ट्रोला ने कार को मारी टक्कर, पांच लोग घायल

Sun, 31 Dec 2017 08:16 PM IST
Updated Sun, 31 Dec 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
ट्रोला ने कार को मारी टक्कर, पांच लोग घायल
एक्सीडेंट - फोटो : डेमो
फरह (मथुरा)। रविवार को फरह में आगरा-दिल्ली मार्ग पर टायर फटने से अनियंत्रित हुआ ट्रोला दूसरी साइड पर कार को टक्कर मारकर पलट गया। दुर्घटना में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। ट्रोला बिहार से चावल भरकर हरियाणा के हिसार जा रहा था। ट्रोला पलटने से हाईवे पर एक साइड जाम के हालत बन गए। एक घंटे की मशक्कत के बाद ट्रोला को सीधा करवाया गया। इससे वाहन रेंग-रेंगकर निकल सके।
विज्ञापन


एक ट्रोला बिहार से चावल भरकर हरियाणा के हिसार जा रहा था। तभी थाना फरह में होंडा एजेंसी के समीप चालक की साइड का टायर एकाएक फट गया। अनियंत्रित ट्रोला आगरा-दिल्ली मार्ग पर दूसरी साइड से आ रही कार से टकरा कर पलट गया। इससे कार में बैठे झांसी निवासी रोहित पुत्र रामकिशोर, रामसहाय पुत्र गोविंद, विजय पुत्र सुखवीर, शुभम् पुत्र लक्ष्मण, आनंद पुत्र तिलकराज घायल हो गए।
विज्ञापन


पुलिस और स्थानीय लोगों ने उन्हें अस्पताल भिजवाया। कार सवार बांकेबिहारी मंदिर से दर्शन करके झांसी लौट रहे थे। एक घंटे बाद पलटे ट्रोला को क्रेन से खड़ा करवाया गया। इसके चलते दिल्ली-आगरा हाईवे मार्ग पर जाम के हालत बने रहे। ट्रोला हटने के बाद भी दिल्ली-आगरा हाईवे की एक तरफ साइड पर वाहन रेंग-रेंगकर चले। प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने बताया कि क्रेन से पलटे ट्रोला को हटवाकर मार्ग सुचारु कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed