{"_id":"5a4525f64f1c1bf61b8b5881","slug":"191514481142-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण माफी से वंचित किसानों का सत्यापन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण माफी से वंचित किसानों का सत्यापन शुरू
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
किसान
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। प्रदेश सरकार की ऋण माफी योजना से वंचित किसानों को योजना का हिस्सा बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। जिले में बड़े पैमाने पर किसानों की शिकायतें सामने आने के बाद सत्यापन का काम शुरू हो गया है। किसानों का सत्यापन होने के बाद पात्र किसानों को ऋण माफी योजना का लाभ दिया जाएगा।
जिले में ऋण मोचन योजना के तहत 42617 किसानों का कर्ज माफ किया गया। कर्ज माफी के बाद भी हजारों किसान योजना का हिस्सा बनने से रह गए। ऐसे किसानों के लिए सरकार ने आनलाइन शिकायत पोर्टल तैयार किया। जिले में अब तक पांच हजार से ज्यादा किसान ऋण मोचन से वंचित रहने की शिकायत कर चुके हैं। शिकायतों को तहसील वार वितरित कर किसानों का सत्यापन कराया जा रहा है और बैंक के डाटा से भी मिलान किया जा रहा है। शिकायत की प्रति संबंधित बैंक को उपलब्ध कराते हुए डाटा खंगाला जा रहा है। शिकायतों के सत्यापन के बाद पात्र पाए किसानों को योजना का लाभ दिया जाएगा। जिला कृषि अधिकारी डा. सर्वेश यादव ने बताया कि तहसील स्तर पर शिकायतों की जांच और किसानों के सत्यापन का काम चल रहा है। 31 दिसंबर तक ऋण मोचन पोर्टल पर किसान शिकायत कर सकते हैं। सत्यापन में पात्र पाए जाने वाले किसानों को योजना का लाभ दिया जाएगा।
तहसील स्तर पर हुए थे कार्यक्रम
पूर्व में 42617 हजार किसानों को ऋण मोचन का लाभ प्राप्त हो चुका है। इसके लिए तहसील स्तर तक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इनमें 285.43 करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया जा चुका है। अब आने वाली शिकायतों के लिए शासन से धन अलग से स्वीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
42617 किसानों को मिला ऋणमोचन का लाभ
5000 किसानों ने की शिकायत
285.43 करोड़ रुपये का किया गया कर्ज माफ
31 दिसम्बर तक पोर्टल पर दर्ज हो रही शिकायत