फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सर्द रात में बेघरों को आश्रय देगी प्रदेश सरकार

सर्द रात में बेघरों को आश्रय देगी प्रदेश सरकार

Thu, 21 Dec 2017 11:22 PM IST
Updated Thu, 21 Dec 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
सर्द रात में बेघरों को आश्रय देगी प्रदेश सरकार
फिरोजाबाद/शिकोहाबाद। सर्द रात में खुले आसमान के नीचे फुटपाथ पर रात बिताने वाले लोगों की बेबस जिंदगी पर गंभीर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद सरकार ने बेघरों को आश्रय देने की तैयारी की है। इसके लिए शहरी क्षेत्रों में निकायों के अधीन ऐसे भवन चिह्नित किए जाएंगे जिनका उपयोग नहीं हो रहा। ऐसे भवनों की मरम्मत के साथ रंगाई पुताई कर रैन बसेरा बनाए जाएंगे। सर्द रात में बेघर लोगों को इनमें आश्रय दिया जाएगा। बेघरों को चिह्नित करने के लिए नगर निकायों की टीमें शहरी क्षेत्र में भ्रमण करेंगी।
विज्ञापन


शासन के निर्देश के बाद नगर निकायों में बेघर लोगों को तलाशने के लिए टीमें दौड़ेंगी। बेघर लोगों को रैनबसेरा में पहुंचाया जाएगा। प्रमुख सचिव मनोज कुमार सिंह ने पत्र में कहा है कि सभी नगरीय निकाय अपने क्षेत्रों में पूर्व में संचालित विद्यालय भवनों एवं ऐसे भवन जिन्हें वर्तमान में उपयोग में न लाए जा रहा हो उनका रैन बरेसा बनाने में उपयोग करें। यदि जर्जर हैं तो मरम्मत कराएं।
विज्ञापन


रंगाई, पुताई आदि कर तुरंत आश्रयघर में परिवर्तित कर शहरी बेघरों को जाड़े में आश्रय दिया जा सके। मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा विजन डाक्यूमेंट एवं रोड मैप तैयार किये जाने के संदर्भ में प्रदेश के सभी नगरीय निकायों को निर्देश दिए हैं। कुल तीन राउंड में पूरे शहर को जोन एवं कलस्टर में बांट कर 21, 23 व 26 दिसंबर को रात्रि नौ से दो बजे के मध्य अभियान चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के आदेश पर 21 की रात्रि में नौ से दो बजे तक नगर को पांच जोन में बांट कर शहरी बेघर लोगों की तलाश कराई जाएगी। यह अभियान 23 और 26 को भी चलाया जाएगा। रात के समय मिलने वाले सभी शहरी बेघर लोगों को पालिका द्वारा बनाए गये रैन बसेरों में शिफ्ट कराया जाएगा।
रामपाल यादव, अधिशाषी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed