{"_id":"5a3282004f1c1b69678c1e59","slug":"191513259520-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 42 हजार लूटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 42 हजार लूटे
Updated Thu, 14 Dec 2017 07:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलदेव (मथुरा)। सराफा से हुई दस लाख की लूट को 48 घंटे भी नहीं बीते की गुरुवार को बलदेव के गांव बुर्ज के समीप बाइक सवार बदमाशों ने हथियारों के बल पर एक माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एजेंट से 42 हजार रुपये लूट लिए। एजेंट बाइक से वसूली करके लौट रहा था। दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चेकिंग कराई पर कोई भी लुटेरा हत्थे नहीं चढ़ सका।
बरेली निवासी अभिनय राठौर पुत्र महेंद्रपाल राठौर राया में माइक्रो फाइनेंस कंपनी के सेटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड में एजेंट हैं। प्रतिदिन की तरह गुरुवार को एजेंट बलदेव के गांव पचावर नगला मोहन, जुगसना, अवैरनी में धनराशि एकत्रित करके बाइक से लौट रहे थे। एजेंट गांव बुर्ज के समीप पहुंचा ही था कि बाइक सवार तीन बदमाशों ने बाइक रुकवा ली। तमंचा दिखाकर एजेंट से बैग छीन लिया और फरार हो गए। बैग में 40 हजार की नकदी और कागजात बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चेकिंग कराई पर कोई भी हत्थे नहीं चढ़ सका। सीओ महावन श्रीमती आलोक दुबे का कहना है कि मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जिस जगह लूट हुई पीड़ित बता रहा है, वहीं पास में खेतों में ग्रामीण काम कर रहे हैं। किसी ने पीड़ित की शोर की आवाज तक नहीं सुनी। तहरीर आने पर मुकद्दमा दर्ज करके जांच की जाएगी।