{"_id":"5a201c034f1c1b686a8b6ab8","slug":"191512053763-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी देख श्रद्धालुओं ने उठा ली झाड़ू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी देख श्रद्धालुओं ने उठा ली झाड़ू
Updated Thu, 30 Nov 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। कान्हा की नगरी को स्वच्छ और सुंदर देखने का सपना लिए बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को ठेस पहुुंच रही है। वृंदावन में फैली गंदगी उनको कचोट रही है। लोग स्वयं ही सफाई का बीड़ा उठा रहे हैं। ऐसा ही गुरुवार को उस समय देखने को मिला जब नार्वे के एक परिवार ने हाथों में झाडू़ थामकर परिक्रमा मार्ग में स्वच्छता अभियान चलाया।
मूल रूप से फरीदाबाद निवासी डिंपल शर्मा और उनके दोनों बेटों नील, अभिराज के अलावा स्थानीय अनिल शास्त्री ने वृंदावन के परिक्रमा मार्ग पर सफाई अभियान चलाया। इन्हें देखकर कई और लोग भी सहयोग के लिए साथ हो लिए। डिंपल शर्मा ने बताया कि वे वर्षों से नार्वे में ही रह रहीं हैं। 2 अक्तूबर से परिवार के साथ वृंदावन में रहकर ठाकुरजी का स्मरण कर रहीं हैं, लेकिन यहां फैली गंदगी उन्हें कचोट रही है।