{"_id":"5a1d9e874f1c1b6a678be8b3","slug":"191511890567-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानक के मुताबिक नहीं मिला शौचालय, तुड़वाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानक के मुताबिक नहीं मिला शौचालय, तुड़वाया
Updated Tue, 28 Nov 2017 11:14 PM IST
विज्ञापन
toilet
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। विकासख्ंाड घिरोर के गांव बिघरई तथा महटौली का जिला सलाहकार स्वच्छ भारत मिशन ने निरीक्षण किया। गांव में मानक के अनुसार शौचालय का गड्ढा नहीं मिलने पर मौके पर ही तुड़वा दिया। लापरवाह सफाईकर्मी के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की संस्तुति जिला पंचायत राज अधिकारी से की है।
स्वच्छ भारत मिशन के जिला सलाहकार अमित सिंह ने बिघरई तथा महटौली का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पता चला बिघरई में 50 शौचालय निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृति की गई है।
धनराशि होने के बाद भी 20 शौचालय का निर्माण अभी तक नहीं कराया गया है। गंाव में उदयवीर के शौचालय के लिए खोदा गया गड्ढा मानक के अनुसार नहीं पाए जाने पर मौके पर ही उसे तुड़वा दिया गया।
विज्ञापन
प्रधान मुनेश कुमार और सचिव रामलड़ैते को 10 दिन के अंदर शौचालय निर्माण पूर्ण कराने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने शिकायत की कि सफाई कर्मी दलवीर कभी गांव में सफाई करने नहीं आता है।
जिला सलाहकार ने सफाईकर्मी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई किए जाने की संस्तुति जिला पंचायत राज अधिकारी से की है। इस मौके पर अपर विकास अधिकारी पंचायत राजेश दुबे, खंड प्रेरक साधना आदि मौजूद थे।