फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सरस्वती नगर में सियार घुसने से मचा हड़कंप

सरस्वती नगर में सियार घुसने से मचा हड़कंप

Tue, 21 Nov 2017 11:26 PM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
सरस्वती नगर में सियार घुसने से मचा हड़कंप
फिरोजाबाद/टूंडला। मोहल्ला सरस्वती नगर में अचानक सियार घसुने से हड़कंप मच गया। घरों में दुबकने को भाग रहे लोगों पर सियारने ने हमला की दिया। हमले में एक बालक सहित दो लोग घायल हो गए। इसी बीच मोहल्ले के युवकों ने सियार की घेराबंदी कर पकड़ लिया और बोरी में बंद कर यमुना किनारे जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन


मामला सुभाष चौराहे स्थित मोहल्ला सरस्वती नगर का है। मंगलवार सुबह अचानक एक सियार मोहल्ले में आ गया। सियार को मोहल्ले में आता देख लोगों में हड़कंप मच गया। सियार को अपनी ओर आता देख लोग घरों में घुस गए। इसी बीच गली में अकेले रह गये एक बच्चे पर सियार ने हमला बोल दिया। बच्चे पर हमला होते देख मोहल्ले के प्रमोद कुमार पुत्र राधेश्याम ने बचाने का प्रयास किया तो सिर ने उन पर भी हमला बोल दिया।
विज्ञापन


हमले में मासूम और युवक घायल हो गए। सियार के मोहल्ले में आने से दहशत फैल गई। जिस ओर सियार जाता मोहल्ले के गेट बंद हो जाते। दो लोगों के घायल होने पर मोहल्ले के करन कुमार, गौरव यादव, गौरव राठौर सियार ने लाठी-डंडे लेकर सियार को गली में घेर कर रस्सी डाल कर उसे पकड़ लिया। सियार के पकड़े जाने के बाद लोग घरों से निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


युवकों ने सियार को बोरे में बंद कर वाहन में लाद कर यमुना के किनारे जंगल में छोड़ आए। युवकों का कहना है लोग वन विभाग को सूचना देने की बात कर रहे थे, लेकिन जब तक वन विभाग टीम पहुंचती कोई भी सियार के हमले का शिकार हो सकता था। इसी के चलते उन्होंने सियार को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed