{"_id":"5a1432644f1c1b78548be622","slug":"191511273060-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोर्टल पर होगी रेलवे पुलिस की आमद और रवानगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोर्टल पर होगी रेलवे पुलिस की आमद और रवानगी
Updated Tue, 21 Nov 2017 07:37 PM IST
विज्ञापन
मोबाइल
- फोटो : डैंमो
मथुरा। अब जीआरपी के सिपाहियों की आमद और रवानगी पोर्टल पर होगी। थानों को पेपरलेस किया जा रहा है। जीआरपी की अपनी एप्लीकेशन भी खोल दी गई है जिस पर सिपाही छुट्टी या कोई दूसरी एप्लीकेशन डाल सकेंगे।
आगरा की जीआरपी पुलिस लाइन सभागार में एसपी रेलवे नितिन तिवारी और साइबर एक्सपर्ट निशांत पांडेय द्वारा रेलवे पुलिस के लिए तैयार किए गए स्मार्ट ई-पुलिस एप्लीकेशन के बारे में जानकारी दी। बताया कि अब जीआरपी के हर कर्मचारी की हाजिरी रजिस्टर पर न लगकर मोबाइल एप्लीकेशन पर लगेगी।
इसमें पुलिस कर्मी के नंबर व दर्ज कराए गए मोबाइल नंबर के डायल करने पर ही एप्लीकेशन ओपन होगा। ट्रेनों में चलने वाले एस्कार्ट की साप्ताहिक ड्यूटी भी अधिकारी एप्लीकेशन व पोर्टल से ही लेंगे। छुट्टी व अन्य कार्य की एप्लीकेशन पोर्टल पर ली जाएंगी।
विज्ञापन
जीआरपी प्रभारी गौरव सक्सेना ने बताया कि जीआरपी के काम को पेपरलेस किया जा रहा है। रेलवे स्कार्ट ड्यूटी में आमद व रवानगी भी थानों में पहुंच कर ही की जा सकेगी। मीटिंग में मैनपुरी, हाथरस, अलीगढ़, इटावा, खुर्जा, अरवरगंज, आगरा फोर्ट के जीआरपी व चौकी प्रभारी मौजूद रहे। मथुरा में मंगलवार से इस पर काम शुरू करा दिया गया है।