{"_id":"5a0f21e74f1c1bec538bdcf5","slug":"191510941159-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिलाया भरोसा, बेखौफ होकर करें मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिलाया भरोसा, बेखौफ होकर करें मतदान
Updated Fri, 17 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। पुलिस प्रशासन ने आमजन को बेखौफ होकर मतदान करने का भरोसा दिलाया। नई आबादी वाले क्षेत्र एवं सटे इलाकों में पुलिस बल ने शुक्रवार को फ्लैग मार्च किया। पुलिस के जवानों के साथ एवं प्रशासन के अधिकारियों का काफिला निकला तो हर कोई चौकन्ना हो गया।
नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपंन कराने को जिले भर में डीएम नेहा शर्मा एवं एसएसपी डा.मनोज कुमार के ही निर्देशन में पुलिस बल फ्लैग मार्च कर रहा है। ताकि आमजन में सुरक्षा की भावना जाग्रत हो। एसपी सिटी राजेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट शीतला प्रसाद यादव, सीओ सिटी डा.अरुण कुमार सिंह ने शहरी क्षेत्र के सभी थानों के फोर्स के साथ फ्लैग मार्च की शुरूआत एसपी सिटी कार्यालय से की। पुलिस बल की टोलियां खुले वाहनों में सवार होकर संगीने ताने निकलीं तो हर किसी को सुरक्षा का अहसास हुआ।
टीमे हाइवे से नगला भाऊ चौराहा से तहसील क्षेत्र तथा लालऊ रोड से हिमायूंपुर क्षेत्र, नगला मोती, ढोलुपरा होते हुए बाजिदपुर की ठार पहुंची और लाइनपार क्षेत्र में भ्रमण किया। यहां से रामनगर रोड, चंद्रवार गेट, पेमेश्वर गेट होते हुए स्टेशन रोड से छदामीलाल जैन मंदिर पर पहुंचे। वाहनों के काफिले के साथ सॉयरन बजाते वाहन निकले। एसपी सिटी राजेश सिंह ने कहा कि शहरी बूथों के साथ उन क्षेत्रों में संघन फ्लैग मार्च कराया है।
विज्ञापन
शहर से सटी करीब दस किमी एरिया के असलहों को जमा कराया जा रहा है। मतदाता बेखौफ होकर मतदान करेें। मतदान प्रभावित करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। थाना प्रभारी चिह्नांकन कर रहे हैं। जिनका स्थान जेल में वे जेल जाएंगे। थाना प्रभारी निरीक्षक दक्षिण विनोद कुमार, उत्तर लोकेश भाटी, लाइनपार तेजबहादुर सिंह चंदेल, रसूलपुर मुनीशचंद्र, रामगढ़ प्रवींद्र कुमार सिंह सहित पुलिस बल मौजूद रहा।