{"_id":"5a0dd5104f1c1b86698bc073","slug":"191510855952-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो और लिपिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो और लिपिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। फिरोजाबाद ब्लाक के दौंकेली सहित कई गांव में पीएम आवास योजना के आवंटन में घपला उजागर हुआ है। इसमें ग्राम विकास अधिकारी एवं लिपिक के खिलाफ ही अभियोग दर्ज कराए जाने के आदेश डीएम नेहा शर्मा ने दिए हैं। इसके साथ ही ब्लाक के कई गांवों में जांच किए जाने का काम चल रहा है।
सीडीओ अशोक कुमार ने सदर ब्लाक का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना में घपले की शिकायत मिली थी। उन्होंने शिकायत पर जांच कराए जाने के आदेश दिए थे। इस मामले की जांच एडीओ पंचायत रामवीर सिंह एवं एडीओ आईएसबी दिनेश चंद्र यादव ने जांच की। जांच में दौंकेंली गांव में रविकुमार पुत्र मोहर सिंह अपात्र के स्थान पर रविकांत पुत्र राधेश्याम के खाते में धनराशि स्थानांतरित कर दी।
कांती प्रसाद पुत्र लाल सिंह अपात्र के स्थान पर कांति प्रसाद पुत्र शोभाराम के खाते में धनराशि ट्रांसफर कर दी। शांति देवी पुत्री शंकरलाल की मौत होने के बाद आवास की धनराशि शांति देवी पत्नी विजय सिंह के खाते में ट्रांसफर कर दी। पहाड़पुर में चमेली देवी पत्नी नरेंद्र सिंह का दो मंजिला भवन बने होने के बाद भी प्रथम किश्त को जारी कर दिया।
विज्ञापन
सरगवां में सत्यभान पुत्र धनवंत सिंह को प्रथम किश्त आवंटित कर दी। परंतु इसकी पत्नी पुष्पादेवी को 1998-99 में इंदिरा आवास मिल चुका है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत खगरई में चार मामले इसी तरह के मिले हैं। डीएम नेहा शर्मा ने पीएम आवास योजना के घपले को गंभीरता से लिया। उन्होंने दौकेली पंचायत के तत्कालीन ग्राम विकास अधिकारी रामशंकर, लिपिक ध्रुव गुप्ता के खिलाफ अभियोग दर्ज कराने, निलंबित करने तथा पत्रावली के प्रस्तुतीकरण में देरी करने पर पटल सहायक प्रकाशचंद्र को प्रतिकूल प्रवृष्टि जारी की है। खगरई ग्राम पंचायत में सचिव दिलीप कुमार के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के आदेश दिए हैं।