{"_id":"5a0af1574f1c1bd9538bd213","slug":"191510666583-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 54 शिक्षक फर्जी बीएड डिग्री से कर रहे नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 54 शिक्षक फर्जी बीएड डिग्री से कर रहे नौकरी
Updated Tue, 14 Nov 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
Teacher
मथुरा। जिले के परिषदीय विद्यालयों में 54 ऐसे शिक्षक पकड़ में आए हैं जो आगरा विश्वविद्यालय की फर्जी बीएड डिग्री से नौकरी कर रहे थे। इन सभी को नोटिस भेजकर एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया गया है। इसके बाद एफआईआर, बर्खास्तगी और फिर रिकवरी की कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि हाईकोर्ट द्वारा गठित एसआईटी की जांच में बड़ा खुलासा हुआ था कि वर्ष 2004-05 में डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय ने बीएड की 4570 फर्जी डिग्रियां जारी की थीं। इन डिग्रियों से कई जिलों में लोगों ने शिक्षक की नौकरी हासिल कर ली। एसआईटी ने जो सीडी उपलब्ध कराई है उससे मथुरा में नौकरी कर रहे शिक्षकों की तलाश शुरू हुई।
बीएसए ने एसआईटी की ओर से उपलब्ध कराए गए फर्जी डिग्री, अनुक्रमांक से मथुरा जिले के परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों की अंकतालिका का मिलान किया। इसमें 54 शिक्षक पकड़ में आ गए हैं। इन सभी को नोटिस भेजकर उनके नियुक्ति पत्र, स्थानांतरण पत्र सहित सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र मंगाए गए हैं। सभी को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया गया है। इसके बाद एफआईआर दर्ज कराने, बर्खास्तगी और वेतन रिकवरी जैसा सख्त कदम उठाया जाएगा। फर्जी डिग्री से नौकरी कर रहे 54 शिक्षकों में से 21 महिला शिक्षक भी हैं।
विज्ञापन
--
बेसिक शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार सिंह का कहना है कि मथुरा एसआईटी की ओर से उपलब्ध कराई गई सीडी से मिलान के बाद मथुरा में 54 शिक्षक फर्जी सामने आए हैं। इन सभी को नोटिस देकर एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया गया है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विकास खंड फर्जी डिग्री धारियों की संख्या
बलदेव 05
चौमुंहा 02
छाता 04
गोवर्धन 05
मांट 08
मथुरा 07
नौहझील 05
फरह 08
राया 10