फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सड़क हादसे में पीएसी कर्मी की मौत

सड़क हादसे में पीएसी कर्मी की मौत

Thu, 02 Nov 2017 11:51 PM IST
Updated Thu, 02 Nov 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में पीएसी कर्मी की मौत
पीएसी का ‌स‌िपाही (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
मैनपुरी। थाना बिछवां क्षेत्र के गांव नारायणपुर के रहने वाले पीएसी कर्मी विपिन पांडेय की बुधवार रात को कुरावली मार्ग पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बाइक से गांव जा रहा था। हादसे की सूचना पर खुद एसपी ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहीं हादसे के बाद मृतक कर्मी के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


गांव नारायणपुर निवासी विपिन पांडेय (32) पुत्र गिरीश चंद्र पांडेय वर्ष 2004 में पीएसी में सिपाही पद पर भर्ती हुआ था। वर्तमान में वह आगरा में पीएसी की 15वीं बटालियन में तैनात था। दिवाली पर घर पर छुट्टियां बिताने के बाद वापस चल गया था। पत्नी अन्नू, नौ वर्षीय पुत्र यश और पांच वर्षीय पुत्री एंजिल आगरा में साथ रहते थे।
विज्ञापन


कुछ दिनों से बटालियन मैनपुरी में ही ठहरी हुई थी। बुधवार की रात को बाइक से विपिन गांव नारायणपुर जा रहे थे। तभी किसी वाहन से टक्कर लग गई। वाहन की टक्कर लगने के बाद बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद एसपी राजेश एस पुलिसबल के साथ घटनास्थल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में विपिन को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर लगते ही मृतक के परिवारीजन भी जिला अस्पताल पहुंचे। शव को देखकर परिवारीजनों में चीख पुकार मच गई। गुरुवारकी दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिवारीजनों को सौंप दिया गया।


वहीं सड़क हादसे में पीएसी कर्मी की मौत के बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। पर, शव को सील करना मुनासिब नहीं समझा। रात भर शव खुला ही पड़ा रहा। सुबह 11 बजे पुलिसकर्मियों ने शव को सील किया। एएसपी ने भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच कर जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed