फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सपा-भाजपा में असमंजस, बसपा ने घोषित किया महापौर प्रत्याशी

सपा-भाजपा में असमंजस, बसपा ने घोषित किया महापौर प्रत्याशी

Mon, 30 Oct 2017 11:34 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
सपा-भाजपा में असमंजस, बसपा ने घोषित किया महापौर प्रत्याशी
फिरोजाबाद। सपा और भाजपा को महापौर का प्रत्याशी चुनने का चयन करने में पसीना छूट रहा है। प्रत्याशी चयन के लिए कई दौर की बैठकों के बाद भी दोनों पार्टियां महापौर का उम्मीदवार तय नहीं कर पाई हैं। सपा ने दो नाम पैनल में तय कर लिए थे, लेकिन बसपा का उम्मीदवार घोषित होने के बाद सपा दमदार चेहरे पर फिर से मंथन कर रही है। भाजपा जातीय समीकरणों में उलझ गई है।
विज्ञापन


खास बात यह है कि दोनों ही दलों को महिला उम्मीदवार के रूप में दमदार चेहरा नहीं मिल रहा है। पार्टी की पुरुष दीर्घा में शामिल वरिष्ठ नेताओं के नाम पर ही उनकी परिवार की महिलाओं को उम्मीदवार बनाया जाएगा।
विज्ञापन


नगर निगम के लिए पहली बार चुनाव हो रहा है। महापौर की सीट पिछड़ा वर्ग महिला के लिए आरक्षित होने के बाद महिलाओं में दमदार चेहरे की तलाश सपा और भाजपा कर रही है। जिले में यूं तो महिला राजनीति शुरू से हाशिए पर है, लेकिन पार्टी फ्रंट लाइन पर आगे बढ़ कर जो महिलाएं राजनीति कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनको उम्मीदवार बनाने से सपा और भाजपा दोनों ही हिचक रहे हैं। सीधे तौर पर कहा जाए तो राजनीति में सक्रिय महिला कार्यकर्ताओं के नाम पर विचार तक नहीं किया जा रहा। पुरुष दीर्घा के वरिष्ठ नेताओं के नामों पर चर्चा और मंथन हो रहा है। सबसे पहले बात की जाए भाजपा की तो पार्टी में जितने भी नाम टिकट की दावेदारी में चल रहे हैं उन परिवारों की एक भी महिला सक्रिय राजनीति में नहीं है।

महिला आरक्षण की मजबूरी के चलते इनमें से कुछ सभासद नाम के लिए रहीं। कामकाज उनके परिवार के पुरूष संभाल कर राजनीति का चेहरा बने रहे। भाजपा में पिछड़ा वर्ग से जुड़ी कुछ एक महिला कार्यकर्ता सक्रिय राजनीति में है तो उनके नाम पर विचार तक नहीं। यही हाल समाजवादी पार्टी का है। सपा में पिछड़ा वर्ग की कई महिलाएं वर्षों से सक्रिय राजनीति में हैं।


पार्टी संगठन में कई पदों पर रही, लेकिन पुरूषों की जमात से कद्दावर नेताओं के नाम चल रहे हैं। ऐसे में महिला कार्यकर्ताओं के नाम दब गए हैं। सपा ने महिला उम्मीदवार के रूप में महापौर के लिए जिन तीन नामों को पैनल में शामिल किया है उनमें से एक भी नाम ऐसा नहीं जो कभी पार्टी की किसी बैैठक में गई हों। इनके पति पार्टी में बड़ा चेहरा जरूर हैं, इसलिए इनके नामों पर मंथन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed