फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   श्रद्धा और भक्ति के साथ इस्कॉन में हुआ गिरिराज पूजन

श्रद्धा और भक्ति के साथ इस्कॉन में हुआ गिरिराज पूजन

Fri, 20 Oct 2017 07:27 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 07:27 PM IST
विज्ञापन
श्रद्धा और भक्ति के साथ इस्कॉन में हुआ गिरिराज  पूजन
इस्कान मंदिर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
वृंदावन (मथुरा)। वृंदावन के कृष्ण बलराम इस्कॉन मंदिर में शुक्रवार को हुए गिरिराज पूजन के सैकड़ों देशी और विदेशी भक्त साक्षी बने। हरे राम हरे कृष्ण के संकीर्तन के मध्य गिरिराज पूजा का श्रद्धा और भक्ति के साथ निर्वहन किया गया।
विज्ञापन


500 किलो सूजी के हलवा के साथ मेवा और बिस्कुट को गिरिराज महाराज का स्वरूप दिया गया। प्रतीकात्मक श्याम कुंड, राधा कुंड और कुसुम सरोवर बनाए गए और उनके शहद भरा गया। वहीं 50 प्रकार के फलों का प्रयोग किया गया।
विज्ञापन

सैकड़ों विदेशी भक्तों ने गिरिराज जी की परिक्रमा की और पूजन कर पुण्यलाभ अर्जित किया। पूजा के दौरान गोवर्धन महाराज का अभिषेक किया गया। इस दौरान भक्त श्रीगोवर्धन महाराज, तेरे माथे मुकुट बिराज रह्यौ...भजन गा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देशी-विदेशी भक्तों के जयघोषों और हरे कृष्ण हरे राम के संकीर्तन ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। गिरिराज पूजन में अमेरिका, रूस, कनाडा, आस्ट्रेलिया, फ्रांस अनेक देशों के अलावा भारत में रह रहे सैकड़ों भक्त श्रद्धा और भक्ति के साथ शामिल हुए। इसके बाद आरती का आयोजन किया गया। वृंदावन इस्कॉन के अध्यक्ष पंचगौड़ादास, सच्चिगौरदास, देवकीनंदनदास, गौरांगदास आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed