{"_id":"59e24e1e4f1c1baf678b5c31","slug":"191508003358-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम के सामने हिंदी भी नहीं पढ़ सके प्राइमरी स्कूल के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम के सामने हिंदी भी नहीं पढ़ सके प्राइमरी स्कूल के बच्चे
Updated Sat, 14 Oct 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
स्कूल
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। डीएम ने शनिवार को तीन गांवों का निरीक्षण किया। मोहनपुर पहुंचकर विद्यालय परिसर में निर्माण में बाधा डालने वाले के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने के निर्देश बीडीओ को दिए। इस दौरान डीएम से सामने बच्चे हिंदी तक सही नहीं पढ़ पाए। शिक्षा की गुणवत्ता खराब मिलने पर शिक्षकों को फटकार लगाई।
डीएम प्रदीप कुमार ने शनिवार को कई विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों, स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। बच्चे न तो सही से हिंदी पढ़ पा रहे थे और न ही अंग्रेजी। सरदार बल्लभ भाई पटेल, लाल बहादुर शास्त्री के बारे में भी जानकारी नहीं थी। प्राथमिक विद्यालय मोहनपुर में 52 पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष मात्र 19 बच्चे मिले।
कक्षा चार की छात्रा मुस्कान हिंदी में अनुशासन, सारथी नहीं लिख सकी, जबकि छात्र पूर्ण कुमार न्याय का विलोम शब्द नहीं बता सका। इस पर सहायक अध्यापक अरुण कुमार को फटकार लगाई। विद्यालय की भूमि पर कब्जा करने तथा निर्माण में अवरोध पैदा करने वाले रामप्रकाश के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने को बीडीओ से कहा।
विज्ञापन
दोनों आंगनबाड़ी केंद्र बदहाल मिले। 61 बच्चे पंजीकृत मगर मौके पर 20 बच्चे ही मिले। गांव के 11 बच्चे अतिकुपोषित पाए गए। नगला पाल प्राथमिक विद्यालय में चूल्हे पर खाना बनता मिला। परिसर में धुआं भरा मिला। प्रधानाध्यापक मोहिनी ने बताया कि ग्राम शिक्षा निधि खाते से धनराशि न निकलने के कारण विद्यालय की पुताई नहीं हो सकी है, इस पर उन्होंने ग्राम प्रधान से कहा कि तत्काल धनराशि आहरित कर विद्यालय की पुताई कराएं।
आंगनबाड़ी केंद्र में पांच बच्चे ही उपस्थित मिले। सहायिका ऊषा देवी गैरहाजिर मिली। सहायिका का स्पष्टीकरण लेने को कहा। प्राथमिक विद्यालय खिचौली में 22 मिले। कोई भी बच्चा गोभी की अंग्रेजी, लौहपुरुष नहीं बता सका। प्रधानाध्यापक उमेश सिंह को फटकार लगाई।