{"_id":"59e0d0794f1c1b74698b58f1","slug":"191507905657-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तनाव में आए बीएसए, खेलकूद कराएं कि परीक्षाएं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तनाव में आए बीएसए, खेलकूद कराएं कि परीक्षाएं...
Updated Fri, 13 Oct 2017 08:33 PM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। शिक्षा विभाग के दो आला अफसरों के आदेश ने शिक्षा विभाग और बेसिक शिक्षा अधिकारी का तनाव बढ़ा दिया है। इलाहाबाद के एक अधिकारी ने प्राइमरी, जूनियर हाईस्कूलों की परीक्षा कराने का आदेश दिया है तो दूसरे ने इसी समयावधि में खेलकूद प्रतियोगिताओं को कराने का फरमान जारी कर दिया है। बीएसए ने खेलकूद प्रतियोगिताओं की तिथि आगे बढ़ाने को पत्र लिखा है। दोनों आदेश एक ही तिथि 11 अक्तूबर को जारी किए गए हैं। बेसिक शिक्षा परिषद इलाहाबाद के सचिव संजय सिन्हा ने प्राइमरी और जूनियर हाईस्कूलों का परीक्षा कार्यक्रम घोषित करते हुए 26 अक्तूबर से 5 नवंबर तक परीक्षाएं कराने का आदेश किया है। वहीं, शिक्षा निदेशक लखनऊ डा.सर्वेद्र विक्रम बहादुर सिंह ने आदेश जारी किया कि अक्तूबर के चौथे सप्ताह तक प्राइमरी, जूनियर हाईस्कूलों की खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई जाएं। परेशानी ये है कि दिवाली की छुट्टियों के बाद एक ही समय में परीक्षा और खेलकूद प्रतियोगिताएं कराना विभाग के लिए संभव नहीं हो पा रहा है। मजेदार बात ये है कि दोनों की आदेश एक ही तिथि 11 अक्तूबर को जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
‘एक ही समयावधि में दोनों आयोजन संभव नहीं है। इसके लिए शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर बच्चों की परीक्षाओं का हवाला देते हुए खेलकूद प्रतियोगिताओं की तारीख आगे बढ़ाने का आग्रह किया गया है।’
संजीव कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी मथुरा
विज्ञापन