फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   जहरीली शराब तैयार करने का सामान बरामद

जहरीली शराब तैयार करने का सामान बरामद

Sun, 01 Oct 2017 11:11 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
जहरीली शराब तैयार करने का सामान बरामद
liqour - फोटो : amar ujala
एटा। पिलुआ पुलिस ने चौर सौ लीटर मिथाइल एल्कोहल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने एक कार ,एक किलो नशीला पाउडर, दस किलो यूरिया और एक तमंचा, कारतूस और जहरीली शराब तैयार करने वाले रैपर बरामद किए हैं। एल्कोहल की कीमत छह लाख बताई जा रही है।
विज्ञापन


रविवार दोपहर पुलिस कार्यालय पर प्रेसवार्ता में एएसपी संजय कुमार ने बताया कि पिलुआ पुलिस को बड़ी सफलता उस समय हाथ लगी जब पुलिस भदवास बार्डर पर मौजूद थी। उसी समय सफेद रंग की टाटा कार वहां से गुजरी। जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इस पर कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिससे अपने आप को बचाती हुई आरोपियों का पीछा करने लगी। बाद में पुलिस ने पीछा कर दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया जबकि तीन लोग मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी कल्लू उर्फ ध्रुवसिंह और ओमप्रकाश निवासी गलारपुर थाना अलीगंज के कब्जे से पुलिस चार सौ लीटर मिथाइल एल्कोहल, एक किलो नशीला पाउडर, दस किलो यूरिया, एक तमंचा, तीन कारतूस और भारी मात्रा में नशीली शराब तैयार करने वाले रैपर बरामद किए हैं।

प्रेसवार्ता में एएसपी ने कहा कि पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की। बरामद हुए मिथाइल एल्कोहल की सप्लाई अतरौली स्थित एक होटल से होती है। जहां से शराब तस्कर एल्कोहल को लग्जरी गाड़ियों में सप्लाई करते हैं।

अतरौली से लाते हैं एल्कोहल

थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया पकड़े गए आरोपी अलीगढ़ के अतरौली से मिथाइल एल्कोहल जहरीली शराब तैयार करने के लिए लेकर आते है। जिसे बाद में वह शहर, धुमरी, जैथरा, अलीगंज सप्लाई करते हुए फर्रुखाबाद तक ले जाते है।

उन्होंने बताया कि बरामद हुआ करीब छह लाख रुपये के चार सौ लीटर एल्कोहल से तस्कर करीब अस्सी हजार लीटर जहरीली शराब तैयार करते हैं।

हादसे के बाद भी नहीं रुक रही जहरीली शराब

मिथाइल एल्कोहल से तैयार हुई जहरीली शराब के सेवन से अलीगंज क्षेत्र में 43 लोगों की जिंदगी खत्म हो चुकी हैं। इसके बाद भी अलीगंज क्षेत्र में जहरीली शराब की तस्करी का काम बंद नहीं हो पा रहा है। ऐसे में लोगों के अंदर आशंका है कि कहीं फिर से उसी तरह का हादसा न हो जाए।


ये आरोपी है फरार

जहरीली शराब कारोबार में पकड़े गए दो लोगों के साथ ही राजू निवासी नियामतपुर सरैया थाना मऊदरवाजा फर्रुखाबाद, भानू उर्फ भानुप्रताप उर्फ कुंजन निवासी कैल्ठा अलीगंज, रामू ठाकुर निवासी धानमिल वाली गली कोतवाली नगर, दीपक जाट निवासी अतरौली अलीगढ़, इंद्रपाल निवासी सेंट्रल चौकी, धनसुआ फतेहगढ़ फर्रुखाबाद, श्यामपाल निवासी अंगरईया जैथरा और मुलायम सिंह निवासी नगला भन्ना थाना नबाबगंज फर्रुखाबाद भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed