{"_id":"59a705384f1c1b5a738b47c8","slug":"191504118072-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विहिप करेगा मठ मंदिर विभाग का विस्तारीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विहिप करेगा मठ मंदिर विभाग का विस्तारीकरण
Updated Thu, 31 Aug 2017 12:28 PM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री दिनेशजी बुधवार सुबह आरएसएस की बैठक में शामिल होने के लिए वृंदावन पहुंच गए। प्रवास के दौरान दिनेशजी बुधवार को वृंदावन के संत, महंत और धर्माचार्यों से मिले। संतों से मिलकर विहिप के मठ, मंदिर विभाग के विस्तारीकरण पर चर्चा कर युवा संतों, महंतों और भागवताचार्यों को जोड़ने पर बल दिया। बैठक में राम मंदिर निर्माण और गो रक्षा पर नगर के संतों ने विहिप के संकल्प को याद दिलाते हुए विहित नेता से उनका पक्ष भी जाना। संतों ने कहा कि अब समय अनुकूल है, मंदिर निर्माण में देरी क्यों हो रही है।
विहिप के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री दिनेशजी के साथ धर्माचार्य संपर्क प्रमुख अशोक तिवारी भी मौजूद रहे। शाम को सुदामा कुटी में संतों और धर्माचार्यों की बैठक में विहिप नेता दिनेशजी ने कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी का संस्कारवान होना बहुत जरूरी है। संत और कथा व्यास अपने प्रभावी उपदेशों के माध्यम से योजनाबद्ध तरीके से युवाओं में हिंदू संस्कारों का जागरण करें। महंत सुतीक्ष्णदास महाराज ने कहा कि युवाओं में संस्कारों का जागरण जरूरी है नहीं तो आने वाले समय में गंभीर परिणाम होंगे। बैठक में हरिबोल बाबा, बालयोगेश्वरानंद महाराज, महंत परमेश्वरदास त्यागी, डा. मनोज मोहन शास्त्री, देवमुरारी बापू, आचार्य बद्रीश, कैप्टन हरिहर शर्मा, जगदीश गुरुजी, विजय किशोर मिश्र, राधावल्लभ मिश्र, आचार्य देवेंद्र चैतन्य, सौरभ गौड़, प्रमोद गौतम, राजकुमार शर्मा, अश्वनी मिश्र आदि उपस्थित रहे।