{"_id":"59a3057a4f1c1bde7d8b4836","slug":"191503855994-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवछठ पर गूंजे दाऊजी के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवछठ पर गूंजे दाऊजी के जयकारे
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन
देवछठ पर निकाली गई शोभायात्रा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा/अवागढ़। देवछठ पर्व पर रविवार को दाऊजी महाराज का जन्मोत्सव मनाया गया। शहर के पुरानी बस्ती स्थित बारहसैनी मंदिर से दाऊजी महाराज की शोभायात्रा निकाली गई। दाऊजी महाराज की जय-जयकार गूंजती रहे।
सुबह छह बजे मंदिर से प्रभातफेरी निकाली गई। इसके बाद हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इसके बाद बारहसैनी मंदिर से दाऊजी महाराज की शोभायात्रा आकर्षक झांकियों के साथ निकाली गई। यात्रा में दूरदराज के बैंड और डांस पार्टी के अलावा कृष्ण-राधा और ग्वाल वालों का नृत्य आकर्षण रहा। रथयात्रा बली मुहम्मद चौराहा, घंटाघर, जीटी रोड से होती हुई मंदिर पर संपन्न हुई। इस दौरान संजय वार्ष्णेय, डा. दिलीप गुप्ता, महेश चंद्र वार्ष्णेय, अनंत वार्ष्णेय, रोहित वार्ष्णेय, मनीत, राहुल, दिनेश, कन्हैया लाल, देवेंद्र मोहन वार्ष्णेय मौजूद रहीं।
अवागढ़ के किला रोड स्थित मंदिर श्री दाऊजी महाराज में छप्पन भोग, फूल बंगला, मंगला आरती, प्रभातफेरी, हवन, यज्ञ के साथ ही महाआरती, भंडारा आयोजित किया गया। मेधावियों और अतिथियों का सम्मान किया गया। इसके बाद दोपहर में दाऊजी महाराज की रथयात्रा मंदिर परिसर से शुरू हुई। रथयात्रा का उद्घाटन वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय महासचिव आशुतोष वार्ष्णेय ने किया।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि विधायक बदायूं महेश गुप्ता का चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मान किया गया। पूरे नगर में बैंडबाजों और आकर्षक झांकियों के साथ निकली रथयात्रा की जगह जगह पुष्पवर्षा कर आरती उतारी गई। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रकुमार वार्ष्णेय, राजीव वार्ष्णेय जौली, राजेश वार्ष्णेय, संजीव वार्ष्णेय, मनीष वार्ष्णेय मोनू, मनोज खलीफा मौजूद रहे। परसोन स्थित महादेव मंदिर पर मेले का आयोजन किया गया। कांवड़ियों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया।