{"_id":"59a305724f1c1b1c0b8b485a","slug":"191503855986-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिलर प्लांट में करंट से कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिलर प्लांट में करंट से कर्मचारी की मौत
Updated Sun, 27 Aug 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलेसर (एटा)। सादाबाद रोड पर स्थित चिलर प्लांट पर कार्यरत आपरेटर की रविवार रातकरंट से मौत हो गई। सूचना मिलने पर प्लांट पर सैकड़ों लोगों की भीड़ लग गई। इस दौरान गुस्साए परिवारीजनों ने विरोध जताया। चिलर स्वामी ने मृतक आपरेटर के परिजनों को सहयोग राशि देने का आश्वासन दिया।
कोतवाली क्षेेत्र के सादाबाद रोड पर स्थित शीलेश गौतम के चिलिंग प्लांट पर गांव गढ़ी सुखमान निवासी वीरेन्द्र सिंह ऑपरेटर था। चिलिंग प्लांट में कुछ गड़बड़ी आ जाने पर वह तार सही करने के लिए छत पर चढ़ा। ऑपरेटर के हाथ में लोहे का पाइप था, जो पास से गुजर रहे ताराें से छू गया। इस दौरान करंट से आपरेटर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिवारीजन और गांव के सैैकड़ों लोग चिलर प्लांट पर एकत्रित हो गए। आक्रोशित लोगों ने शव को छत से उतारने का विरोध जताया।
जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी भी घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने पुलिस का विरोध किया। इसके बाद चिलिंग प्लांट स्वामी के बडे़ भाई डॉ. विजय गौतम और विधायक संजीव दिवाकर ने मृतक के परिवारीजनों को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया। तब जाकर गुस्सा शांत हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पिता विजय सिंह ने कार्य के दौरान अचानक दुर्घटना हो जाने से मौत हो जाने का मामला दर्ज कराया है।