फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अजगर लेकर पुलिस चौकी पहुंच गए ग्रामीण, मचा हड़कंप

अजगर लेकर पुलिस चौकी पहुंच गए ग्रामीण, मचा हड़कंप

Tue, 01 Aug 2017 12:11 AM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
अजगर लेकर पुलिस चौकी पहुंच गए ग्रामीण, मचा हड़कंप
फरह/ओल । सोमवार की सुबह ओल कस्बे के ग्रामीण नाले में मिले एक सात फुट लंबे अजगर को लेकर पुलिस चौकी पहुंच गए, इससे चौकी समेत क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। बाद में वन विभाग के कर्मचारी अजगर को साथ ले गए।
विज्ञापन



ओल गांव में गोवर्धन नाले के पास एक अजगर दिखने पर भीड़ लग गई। गांव के ही ललित और उसके साथियों किसी तरह से उस अजगर को पकड़कर एक बड़े बोरे में भर लिया और उसे लेकर ओल चौकी पहुंच गए। अजगर देखते ही चौकी व आसपास हड़कंप मच गया।
विज्ञापन




ओल चौकी प्रभारी बलवीर सिंह ने तत्काल वन विभाग को जानकारी दी। इससे पहले कि वन विभाग वाले पहुंचते अजगर को देखने वालों की पुलिस चौकी पर भीड़ लग गई। कुछ देर बाद पहुंची वन विभाग की टीम अजगर को ले गई। वन विभाग के निरीक्षक मदन सिंह ने बताया कि अजगर को कीठम झील में छोड़ दिया गया है। उसकी लंबाई करीब सात फुट है। वन अफसरों का कहना है कि यह अजगर कहीं जंगल से ही पहुंचा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed