{"_id":"597cd15a4f1c1b991d8b45b4","slug":"191501352282-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी काल में ही बनेगा राम मंदिर: वेदप्रकाश गुप्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी काल में ही बनेगा राम मंदिर: वेदप्रकाश गुप्ता
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
आरती करते फैजाबाद के विधायक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वृंदावन (मथुरा)। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा दृढ़ संकल्पित है। योगी काल में ही यह बनेगा। मंदिर निर्माण का मार्ग आपसी सहमति से निकले। इसकी भाजपा भी पक्षधर है, लेकिन दूसरा पक्ष यह कतई नहीं चाह रहा है। ये बातें अयोध्या के विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने शनिवार को वृंदावन में कही।
नगर के परिक्रमा मार्ग स्थित आनंद धाम में पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश का संपूर्ण हिंदू समाज अयोध्या में जल्द ही राम मंदिर निर्माण चाहता है। बोले कि योगी सरकार प्रदेश के सभी धार्मिक स्थलों पर पर्यटन को बढ़ावा देने का काम कर रही है। अयोध्या एवं मथुरा-वृंदावन को नगर निगम का दर्जा देकर इन तीर्थस्थलों पर विकास के नए रास्ते खोलने का कार्य भी योगी सरकार ने किया है।
विधायक ने कहा कि प्रदेश में गोरक्षा, गंगा-यमुना शुद्धीकरण की दिशा में भी अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रदेश की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का काम जारी है। इससे पहले मथुरा जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष हरिओम वैद्य, धीरज चतुर्वेदी ने उनका स्वागत किया।