{"_id":"596cff854f1c1b763f8b4641","slug":"191500315525-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ महीने बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ महीने बाद हत्या की रिपोर्ट दर्ज
Updated Mon, 17 Jul 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
delhi court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिकोहाबाद। डेढ़ माह पूर्व चार जून को शिकोहाबाद में तैनात दरोगा के पुत्र का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला था। परिवारीजनों ने पोस्टमार्टम के बाद शव को गांव ले जाकर अंत्येष्टि कर दी थी। डेढ़ माह बाद मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने सोमवार को दो महिला सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
गीतम सिंह निवासी रामकृष्ण नगर गोवर्धन मथुरा शिकोहाबाद थाने में एचसीपी के पद पर तैनात हैं। चार जून को वह ड्यूटी पर तैनात थे तभी मकान स्वामी का फोन आया तो वह हैरान रह गए। ड्यूटी को बीच में ही छोड़ कर कमरे पर पहुंचे तो उनका बेटा राघवेंद्र (35) का शव फंदे पर लटका हुआ था। मोहल्ले के लोगों की मदद से राघवेंद्र को फंदे से उतार कर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया था।
घटना के एक माह 12 दिन बाद राघवेंद्र के पिता की तहरीर पर पुलिस ने जयपाल, नरेश सिंह निवासी पाली खेड़ा मथुरा, कविता पुत्री देशराज, बाबू निवासी किरारा हुरदुआगंज अलीगढ़, जितेंद्र, मीना निवासी सूर्य नगर कालोनी मथुरा को नामजद किया है। थानाध्यक्ष ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। जांच में दोषी पाए जाने पर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।