फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   दन्नाहार फीडर के 200 गांवों में अंधेरा

दन्नाहार फीडर के 200 गांवों में अंधेरा

Sun, 09 Jul 2017 11:26 PM IST
Updated Sun, 09 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
दन्नाहार फीडर के 200 गांवों में अंधेरा
शब ए बरात पर मजार पर की गई रोशनी।
मैनपुरी। दन्नाहार फीडर की केबल में हुए फाल्ट से क्षेत्र के 200 गांव अंधेरे में आ गए हैं। दो दिन पूर्व की शिकायत के बाद भी कर्मचारी फाल्ट सही करने नही पहुंचे हैं। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। सोमवार को ग्रामीण डीएम को ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन


पावर हाउस से दन्नाहार फीडर को जाने वाली केबल पर बैजनाथपुर के पास रेलवे क्रासिंग पर दो दिन पूर्व अंडर ग्राउंड फाल्ट होने से क्षेत्र के 200 गांव अंधेरे में आ गए हैं। बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीण परेशान हैं ग्रामीणों के फीडर पर कर्मचारियों को सूचना देने के बाद भी कोई कर्मचारी फाल्ट सही करने नहीं पहुंचा है। दन्नाहार फीडर की आपूर्ति प्रभावित होने के बाद नगला जुला, कुचेला, कांकन फीडर की भी आपूर्ति प्रभावित हुई। जिसे बाद में चालू करा दिया गया। मगर दन्नाहार फीडर की आपूर्ति दो दिन बाद भी चालू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


दन्नाहार फीडर के गांव नगला अमर सिंह, टिंडौली, नगरिया, धरमांगदपुर, बानपुरा, रुस्तमपुर, नईगढ़ी, नगला भोज, नगला हिम्मत, चिकनी, नगला मढ़ा के ग्रामीण लटूरी, राजकुमार, सुनील, बलवीर, ब्रजेश, सुखदेव, इनाम सिंह, रामदास, शिवरतन, अखिलेश, गयाचरन, प्रदीप आदि का कहना है सूचना देने के बाद भी कर्मचारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। गांवों में बिजली नहीं होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा सोमवार को कचहरी पहुंचकर डीएम को ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता एके श्रीवास्तव ने बताया कि कर्मचारियों को फाल्ट सही करने के लिए भेजा गया है। अंडर ग्राउंड फाल्ट तलाश करने में समय लग रहा है। शीघ्र ही फाल्ट सही कराके आपूर्ति चालू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed