फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   19 more deeds worth 53 crore were signed for new township in Agra

नई टाउनशिप: नाश्ते में चाय-समोसा, कहीं साइन तो कहीं अंगूठा... हो गया बैनामा; 53 करोड़ के 19 बैनामे और हुए

Thu, 17 Oct 2024 04:31 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 17 Oct 2024 04:31 PM IST
सार

ताजनगरी में नई टाउनशिप के लिए 53 करोड़ के 19 बैनामे और किए गए। यहां ककुआ और भांडई में प्रस्तावित नई टाउनशिप के लिए जमीन खरीद का काम रफ्तार पकड़ रहा है

विज्ञापन
19 more deeds worth 53 crore were signed for new township in Agra
टाउनशिप के लिए जमीन बेचने वाले किसानों को डिमांड ड्राफ्ट से भुगतान करतीं एडीए उपाध्यक्ष - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में बुधवार को जयपुर हाउस स्थित एडीए सभागार में नई टाउनशिप के लिए जमीन खरीद के लिए शिविर लगा। चाय समोसा का नाश्ता। कहीं कागजों में साइन, तो कहीं अंगूठा का नीला निशान। हाथ में मुआवजा राशि का डिमांड ड्राफ्ट। चेहरे पर मुस्कान और हो गया बैनामा। इसमें 53 करोड़ रुपये के 19 बैनामा हुए। 8.79 हेक्टेयर भूमि खरीदी गई।

विज्ञापन


ग्वालियर हाईवे स्थित ककुआ और भांडई में प्रस्तावित नई टाउनशिप के लिए जमीन खरीद का काम रफ्तार पकड़ रहा है। मंडलायुक्त रितु माहेश्वरी के निर्देश पर बुधवार को दो दिवसीय बैनामा शिविर शुरू हुआ। पहले दिन 19 किसानों ने एडीए के पक्ष में बैनामा किए। एडीए उपाध्यक्ष एम अरुन्मोली ने बताया कि 53 करोड़ रुपये से 8.79 हेक्टेयर जमीन आज खरीदी गई है। 

विज्ञापन

बृहस्पतिवार को भी शिविर लगेगा। टाउनशिप के लिए 132 हेक्टेयर भूमि में से 83.57 हेक्टेयर भूमि खरीदी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि 31 अक्तूबर तक जमीन खरीद प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। जिसके बाद रियल एस्टेट रेगूलेटरी अथॉरिटी (रेरा) में पंजीकरण कराया जाएगा। नए साल पर योजना को लॉन्च करते हुए बुकिंग शुरू हो जाएगी।
 

दिवाली से पहले मिलेगा आगरा गेट का तोहफा

ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों को दिवाली पर आगरा गेट का तोहफा मिलेगा। शहर की पहचान बनने वाले इस गेट के निर्माण कार्यों का बुधवार को एडीए सचिव श्रद्धा शांडिल्यायन ने निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 20 अक्तूबर तक गेट तैयार हो जाएगा। गेट को ब्रज की थीम पर सजाया जा रहा है। आकर्षक चित्रकारी की जा रही है। आगरा में प्रवेश के समय जब लोगों की नजर इस गेट पर पड़ेगी तो उन्हें नया एहसास होगा।
विज्ञापन

सात बीघे में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर

अवैध कॉलोनियों पर एडीए का बुलडोजर गरज रहा है। बुधवार को ताजगंज वार्ड स्थित मौजा कुआं खेड़ा में सात बीघे में विकसित हो रही अवैध कॉलोनी को प्रवर्तन दल ने ध्वस्त कर दिया। मुरारी लाल खेत में सड़क व दीवार खड़ी कर कॉलोनी के नाम पर अवैध प्लॉटिंग करा रहे थे। एडीए से मानचित्र स्वीकृत नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed