फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   19 heads honored for making Tuberculosis free Gram Panchayat

Agra News: क्षयरोग मुक्त ग्राम पंचायत बनाने पर 19 प्रधान किए गए सम्मानित

Wed, 02 Oct 2024 06:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 02 Oct 2024 06:50 PM IST
विज्ञापन
19 heads honored for making Tuberculosis free Gram Panchayat
क्षयरोग मुक्त ग्राम पंचायत बनाने पर 19 प्रधान किए गए सम्मानित
विज्ञापन

- जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में मूर्ति देकर किया सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। सरकार ने मैनपुरी जनपद को वर्ष 2025 तक क्षयरोग मुक्त जनपद बनाने का निर्णय लिया है। इसी के तहत जिले के 19 ग्राम पंचायतों के प्रधान को क्षयरोग ग्राम पंचायत बनाने पर डीएम ने सम्मानित किया। डीएम ने जिले के अन्य ग्राम प्रधानों से भी अपनी ग्राम पंचायत को क्षयरोग मुक्त बनाने की अपील की है।
जिले में ग्राम पंचायत मेरापुर गुजराती , अंडनी, कंझरा ,लहरा एमनीपु , न गडू, नगथरी, जखा, परुषरामपुर, रतिभानपुर, न पाल, न मितकर , पदमपुर , जैतुलपुर, अशोकपुर खटकानी, खिरना, विधूना, रामपुर गुराई, भगवतीपुर, मशारपुर आदि को क्षयरोग मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया गया है। बुधवार को गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने सभी 19 ग्राम पंचायत के प्रधानों को गांधी जी की कांसे की प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने बताया कि यह क्रम लगातार जारी रहने पर दूसरी वर्ष सिल्वर की प्रतिमा तीसरी वर्ष गोल्डन की प्रतिमा और प्रशस्ति पत्र के द्वारा उनका सम्मान किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि क्षयरोग हम सबके लिए अभिशाप है इसको हर हाल में खत्म करने का लक्ष्य सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है जिले की अन्य ग्राम पंचायत को भी इसमें अपनी अहम भूमिका निभानी चाहिए जिससे जिले से अधिक से अधिक ग्राम पंचायतें क्षयरोग मुक्त घोषित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरसी गुप्ता, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार वर्मा, डीटीओ डॉ. आशुतोष कुमार, डॉ. गौरव अग्रवाल, प्रभारी जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रविंद्र सिंह गौर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed