{"_id":"60bfae778ebc3e5563719fa3","slug":"1874-people-got-corona-vaccine-kasganj-news-agr495034670","type":"story","status":"publish","title_hn":"1874 लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1874 लोगों ने लगवाया कोरोना का टीका
विज्ञापन
कासगंज। जिला में कोरोना के खतरे से बचने के लिए लोगों में अब जागरूकता बढ़ने लगी है। जिससे टीकाकरण की रफ्तार बढने लगी है। मंगलवार को 1874 लोगों ने कोरोना का टीका लगवाया। जिसमें युवाओं की संख्या अधिक रही।
स्वास्थ्य विभाग ने 18 से 44 वर्ष तक के लोगों को 19 बूथों पर 1900 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित किया। जिसके सापेक्ष 1337 युवा टीकाकरण के लिए केंद्रों पर पहुंचे। वहीं 26 केंद्रों पर 45 साल से अधिक उम्र वाले 511 लोगों ने टीके लगवाए । 26 लोगों को टीके की दूसरी डोज लगी । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार ने बताया कि ज्यादा से ज्यादा लोग टीकाकरण कराकर कोरोना का हराने में अपना सहयोग दें । टीके को लेकर जो भ्रान्तियां फैली हैं उस पर ध्यान न दें, कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन ही सबसे बड़ा हथियार है और यह पूरी तरह से सुरक्षित भी है।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ अंजुश सिंह ने कहा कि अब तक टीका लगवाने वालों में किसी तरह का साइड इफेक्ट देखने को नहीं मिला है । इसलिए किसी तरह से डरने या घबराने की जरूरत नहीं है । अफवाहों पर न तो ध्यान दें और न ही किसी तरह का भ्रम या अफवाह फैलाएं। टीका पूरी तरह से सुरक्षित है।