फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   185 recruits of PAC became constable, took oath of allegiance

आईजी आगरा जोन ने ली पासिंग आउट परेड की सलामी

Tue, 12 Jul 2022 11:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
185 recruits of PAC became constable, took oath of allegiance
मैनपुरी। छह माह का प्रशिक्षण पूरा करने के बाद मंगलवार को पीएसी के 185 रिक्रू ट आरक्षी बन गए। इससे पूर्व मंगलवार को पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड हुई। परेड की सलामी आईजी आगरा जोन ने ली। सभी को देश सेवा के लिए समर्पण की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में 185 रिक्रूट आरटीसी में छह माह का प्रशिक्षण लेने के लिए आए थे। मंगलवार को छह माह का प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद सभी के चेहरों पर कामयाबी की पहली सीढ़ी चढ़ने की चमक नजर आ रही थी। पासिंग आउट परेड के दौरान वहां पहुंचे आईजी आगरा जोन नचिकेता झा ने परेड का निरीक्षण करने के साथ ही सलामी ली। इसके बाद आरक्षियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। आईजी ने अपने संबोधन में कहा कि देश की सेवा के लिए समर्पण होना बेहद जरूरी है। अब वह आरक्षी हो चुके हैं और यहां से जाने के बाद उन्हें तैनाती भी मिलेगी। तैनाती के दौरान प्रशिक्षण के दौरान गुरुजनों द्वारा सिखलाया गया ज्ञान बेहद काम आने वाला है। जो लोग सफल हुए हैं, वह ये न समझे कि प्रशिक्षण समाप्त हो गया है। समाज के बीच में रह कर कार्य करना होगा। इस दौरान उनके अनुभव ही समाज में उनकी सफलता या असफलता के पैमाने तय करेंगे। दीक्षांत समारोह के मौके पर एसपी कमलेश दीक्षित, एएसपी मधुवन कुमार, सीओ चंद्रकेश सिंह, संतोष सिंह, विजय पाल, इंस्पेक्टर कोतवाली विक्रम सिंह, आरआई ब्रजपाल सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed