फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   कार से पकड़े तीन लाख रुपये

कार से पकड़े तीन लाख रुपये

Mon, 15 Apr 2019 11:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
कार से पकड़े तीन लाख रुपये
100 का नोट
एटा। मारहरा क्षेत्र के पिवारी चौकी के पास लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पुलिस व उड़नदस्ता टीम ने एक कार से तीन लाख रुपये बरामद किए। रुपये के बारे में स्पष्ट न बता पाने पर आयकर विभाग को मामले की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव में वोटरों को रिझाने के लिए प्रत्याशी हर संभव प्रयास कर रहे है। जिसमें प्रत्याशी रुपये बांटने से लेकर अन्य तरीके अपना रहे है। इन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन भी कड़े कदम उठा रहा है। लगातार वाहनों की चेकिंग करते पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी वाहनों से रुपये बरामद कर रहे है। सोमवार को मारहरा पुलिस उड़नदस्ता टीम के साथ मिलकर पिवारी के पास वाहन चेकिंग कर रही थी। उसी समय वहां से कासगंज की तरफ से जा रही कार को पुलिस ने संदिग्ध मानते हुए रोक ली। इसके बाद पुलिस ने कार की सघनता से चेकिंग की तो उसमें रखे तीन लाख रुपये पुलिस को हाथ लगे। जिनके बारे में पुलिस ने कार सवार मोहनपुर निवासी व्यक्ति से पूछताछ की। जिसमें कार सवार व्यक्ति पुलिस को संतोष जनक जवाब नहीं दे सका। इस पर पुलिस ने बरामद रकम को कब्जे में लेकर उसे राजकीय कोष में जमा करा दी। थाना प्रभारी मारहरा सतपाल भाटी ने बताया कि मामले की जानकारी आयकर विभाग को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed