{"_id":"5c9cdee7bdec22142a7202dc","slug":"181553784551-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका को खींचकर दुष्कर्म, पड़ोसी पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका को खींचकर दुष्कर्म, पड़ोसी पर आरोप
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांट (मथुरा)। मांट के एक गांव में शौच को जाती 12 साल की बालिका को खींचकर दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। आरोप पड़ोसी युवक पर लगा है। परिजनों को ढाई घंटे बाद बालिका पड़ोसी की छत पर मिली। मांट पुलिस ने बालिका को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है।
थाना मांट के एक गांव में बुधवार देरशाम 12 साल की बालिका शौच को जा रही थी। रास्ते में पड़ोसी युवक ने उसे खींचकर दुष्कर्म किया। घर न पहुंचने पर परिजनों ने बालिका की तलाश की तो वह पड़ोस की छत पर मिली।
बालिका ने परिजनों को आपबीती सुनाई। पुलिस के पहुंचने से पहले मामले को सुलझाने के लिए पंचायत भी हुई। समझौता न होने पर सूचना पुलिस को दी गई। मांट पुलिस ने किशोरी को डाक्टरी के लिए भेजकर आरोपी की तलाश की, पर पुलिस के हाथ नहीं लगा। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पिता की तहरीर पर काका उर्फ देवकी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की जल्द गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन
ट्रक चलाता है आरोपी
बालिका से दुष्कर्म का आरोपी काका उर्फ देवकी ट्रक चलाता है, जो कि फिलहाल पंजाब में रह रहा है। हाल में ही गांव आया था। उसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।