फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   शीतगृहों में कराया अवैध निर्माण, नोटिस किए गए जारी

शीतगृहों में कराया अवैध निर्माण, नोटिस किए गए जारी

Mon, 04 Mar 2019 11:23 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
शीतगृहों में कराया अवैध निर्माण, नोटिस किए गए जारी

विज्ञापन
एटा। जनपद के शीतगृहों में बिना अनुमति के ही अवैध निर्माण करा दिया। जलेसर में प्रतिबंध के बाद भी दो शीतगृह संचालकों ने दो चेंबरों का निर्माण करा लिया। साथ ही प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से कोई अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त नहीं किया। मामले की शिकायत की गई, तो उद्यान विभाग से जवाब तलब किया गया। अब विभाग ने दो शीतगृह संचालकों को नोटिस जारी किया है।

दरअसल, जिले का जलेसर क्षेत्र ताज ट्रिपेजियम जोन में शामिल है। इसके तहत यहां औद्योगिक इकाई की स्थापना पर प्रतिबंध लगा है। पिछले दिनों प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अलीगढ़ के क्षेत्रीय अधिकारी से जलेसर क्षेत्र में दो शीतगृहों की स्थापना किए जाने की शिकायत की गई।
विज्ञापन


जिसमें जांच के दौरान पता चला कि शीतगृह संचालकों ने शीतगृह में चेंबर निर्माण के लिए बोर्ड से कोई अनापत्ति प्रमाणपत्र प्राप्त नहीं किया। साथ ही इसकी कोई सूचना उद्यान विभाग को भी नहीं दी। मामले में बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी रामगोपाल ने जिला उद्यान अधिकारी को पत्र लिखकर शीतगृह संचालकों की सूचना तलब की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र मिलने के बाद विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जलेसर के कनिका शीतगृह/ डेरी प्राइवेट लिमिटेड और किरोरी लाल कोल्ड स्टोरेज को नोटिस जारी किया है। बताया जाता है कि दोनों शीतगृहों पर बिना अनुमति लिए एक चेंबर का निर्माण कराया है। उद्यान अधिकारी नलिन सुंदरम भट्ट ने दोनों शीतगृह संचालकों को नोटिस जारी कर चेंबरों का संचालन नहीं करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मामले में जवाब देने को कहा है। विभाग की कार्रवाई के बाद क्षेत्र के शीतगृह संचालकों में हड़कंप मचा है। कोल्ड स्टोरज हरी श्रेणी के अंतर्गत आते हैं।



नवीनीकरण भी नहीं करा रहे शीतगृह संचालक
जिले में शीतगृह संचालकों ने नवीनीकरण भी नहीं कराया है। तमाम शीतगृह संचालक नवीनीकरण कराए बिना ही आलू का भंडारण करने की तैयारी कर रहे हैं।

शीतगृहों में अवैध निर्माण कराने में दो संचालकों को नोटिस जारी किए हैं। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनापत्ति प्रमाण पत्र भी नहीं लिया गया है। जवाब मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
- नलिन सुंदरम भट्ट, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed