फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   हाथरस में तैनात सिपाही ने मथुरा में जहर खाकर दी जान, तीन महीने से था गैर हाजिर

हाथरस में तैनात सिपाही ने मथुरा में जहर खाकर दी जान, तीन महीने से था गैर हाजिर

Fri, 15 Feb 2019 09:18 PM IST
Anita Verma अनीता वर्मा
Updated Fri, 15 Feb 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
हाथरस में तैनात सिपाही ने मथुरा में जहर खाकर दी जान, तीन महीने से था गैर हाजिर
डैमो
मथुरा। हाथरस के चंदपा थाने से तीन महीने से गैर हाजिर चल रहे सिपाही ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। टूंडला (फिरोजाबाद) के गांव टीकरी निवासी सिपाही सदर बाजार के औरंगाबाद की श्रीधाम कालोनी में रह रहा था। सदर बाजार पुलिस की मानें तो मानसिक तनाव के चलते सिपाही ने ऐसा कदम उठाया है।
विज्ञापन


टूंडला के गांव टीकरी निवासी यशवंत (25) पुत्र यशपाल परिवार के साथ मथुरा महानगर में औरंगाबाद की श्रीधाम कालोनी में रहता था। हाथरस के चंदपा थाने में तैनात सिपाही ने गुरुवार की रात घर पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे नयति हास्पिटल में ले गए। इलाज के दौरान सिपाही की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र दहिया ने बताया कि दिसंबर 2018 से सिपाही थाना चंदपा से गैर हाजिर चल रहा था। करीब डेढ़ साल पहले ही सिपाही का विवाह हुआ था, श्रीधाम कालोनी में उसने मकान बना रखा है जहां वह रह रहा था। मानसिक तनाव के चलते सिपाही ने सुसाइड किया है। हाथरस पुलिस को सिपाही की मौत की जानकारी दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed