फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   वृंदावन का बाजार बंद रहा, जगह-जगह फूंका गया पाक का पुतला

वृंदावन का बाजार बंद रहा, जगह-जगह फूंका गया पाक का पुतला

Fri, 15 Feb 2019 09:18 PM IST
Anita Verma अनीता वर्मा
Updated Fri, 15 Feb 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
वृंदावन का बाजार बंद रहा, जगह-जगह फूंका गया पाक का पुतला
डैमो
वृंदावन (मथुरा)। जम्मू के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को नगर के विभिन्न शैक्षणिक, सामाजिक व राजनीतिक संगठनों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। इसमें वृंदावन का बाजार बंद रहा। पाकिस्तान व आतंकवाद का पुतला दहन किया गया वहीं हमले में हुए शहीदों को नम आंखों से श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


बांके बिहारी व्यापारिक एसोसिएशन द्वारा दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक नगर का बाजार बंद रख विद्यापीठ चौराहे पर आतंकवाद का पुतला दहन किया। वृंदावन कोतवाली में प्रभारी प्रवीन कुमार मान के नेतृत्व में जवानों ने मौन रखकर शहीद जवानों के परिवार को धैर्य धारण किए जाने को लेकर ईश्वर से प्रार्थना की। भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष छैलबिहारी शर्मा के नेतृत्व में गांधी पार्क में शोक सभा की।
विज्ञापन


इसके बाद पुतला दहन किया। महानगर महामंत्री सुनील चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष राजेश पंडित, अनूप अग्रवाल, अखिल अग्रवाल, अर्जुन सिंह, मोहनलाल शर्मा, राघव भारद्वाज, विष्णु शर्मा आदि मौजूद रहे। भाजपा देहात मंडल के कार्यकर्ताओं ने हरिनिकुंज चौराहे पर पाकिस्तान का झंडा जलाया। इस दौरान अध्यक्ष विनीत शर्मा, आकाश गोस्वामी, भरत गौतम, विशाल गौतम, व्यास द्विवेदी, शेखर गौतम, प्राण बल्लभ दुबे, कुनाल शर्मा, सतीश बघेल, जितेंद्र वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रंगजी मंदिर से चुंगी चौराहे से कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान जिलाध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया, चौ. देशराज सिंह, श्यामलाल शर्मा, नूतन बिहारी पारीक, पीडी गौतम, हरिनारायण निषाद, वीरेंद्र सिसौदिया आदि मौजूद रहे। शाम को कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान अध्यक्ष शिवा गौतम, नीरज गौतम, लोकेश शर्मा, अशोक शर्मा, गोविंद खंडेलवाल, गिरधारी लाल द्विवेदी, लिंकन गौतम, केशव चौहान, पुनीत बल्लभ गौतम, प्रेम बल्लभ शर्मा आदि मौजूद रहे।

नगर की जामा मस्जिद पर मुस्लिम समाज ने पाकिस्तान का पुतला दहन कर नारेबाजी की। उस्मान कुरैशी, आजाद कुरैशी, लियाकत उस्मानी, अयूब, सुलेमान कुरैशी, हारून उस्मानी, हाजी लियाकत, हाजी बाबू, मुस्तका आलम आदि मौजूद रहे।

समविद् गुरुकुलम् की छात्राओं ने स्कूल परिसर से लेकर सर्वमंगला मंदिर तक कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान कैप्टन कोमल सिंह, शिशुपाल सिंह, उमाशंकर राही, बालजी चतुर्वेदी आदि मौजूद थे। आईओपी कॉलेज वृंदावन में विद्यार्थियों, शिक्षकों व कर्मचारियों ने शोक सभा कर जवानों की शहादत को नमन किया। प्राचार्या डॉ. सरला शर्मा ने सरकार से इस घटना का बदला लेने की मांग की।

डॉ. अनंत कुमार यादव, डॉ. वाईपीएस सोलंकी, डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. लक्ष्मी गौतम, डॉ. वीरेंद्र शर्मा, डॉ. विवेक शर्मा, डॉ. कन्हैया लाल अग्रवाल आदि ने आतंकवाद की इस घटना की निंदा की। श्रीचैतन्य कृष्णा पब्लिक स्कूल में बच्चों व शिक्षिकाओं ने शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। प्रबंधक अनुभूति कृष्ण गोस्वामी, प्रधानाचार्या आशा सिसोदिया, उप प्रधानाचार्य गौतम प्रधान आदि ने बच्चों को संबोधित किया।

इस दौरान प्रधानाध्यापक राजकुमार, पारूल, अंजू, साधना, रेनू, अंजलि, वृंदा, गोपी, मनीष आदि मौजूद थे। प्रताप बाजार स्थित गनेरीवाल सरस्वती विद्या मंदिर में विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रख शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान प्रबंधक कालीचरन, अध्यक्ष प्रो. केएम अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हरिदास अग्रवाल, प्रधानाचार्य देवीप्रसाद चतुर्वेदी, संरक्षक भरतलाल शर्मा, रामजीवन शर्मा आदि मौजूद रहे।


विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने छटीकरा रोड स्थित सौ फुटा चौराहे पर पुतला दहन किया। विहिप के जिलाध्यक्ष बच्चू सिंह, जिला मंत्री देवेंद्र सिंह, संत संपर्क प्रमुख मुकुंदानंद, रामअवतार महाराज, दुर्गा वाहिनी संयोजिका सत्यवती, जिला सह संयोजक राजू राजपूत, अजीत अग्निहोत्री, विमल गौतम, सचिन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed