फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   किशोरी के अपहरण में नामजद युवक की मां की जहर से हो गई मौत

किशोरी के अपहरण में नामजद युवक की मां की जहर से हो गई मौत

Sat, 09 Feb 2019 08:46 PM IST
Anita Verma अनीता वर्मा
Updated Sat, 09 Feb 2019 08:46 PM IST
विज्ञापन
किशोरी के अपहरण में नामजद युवक की मां की जहर से हो गई मौत
डैमो
मथुरा। किशोरी के अपहरण में नामजद एक युवक की मां की जहर से मौत हो गई। पुलिस कह रही है कि महिला ने जहर खाया है जबकि परिवार वाले आरोप लगा रहे हैं कि महिला और उसके पति को चार दिन पहले चाय में कोई जहरीला पदार्थ पिला दिया गया था। महिला की मौत के मामले में किशोरी के पिता और दो भाइयों के खिलाफ थाना हाईवे में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


थाना हाईवे के एक गांव में रहने वाला एक युवक एक माह पहले गांव की ही एक किशोरी को बहला फुसलाकर ले गया था। किशोरी के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में युवक और किशोरी आसपास के ही हैं इस कारण दोनों परिवारों में लगातार टकराव की स्थिति बनी रही।
विज्ञापन


किशोरी के परिवार वाले युवक के घर वालों पर बेटी को बरामद करवाने का दबाव बना रहे थे। पांच फरवरी को युवक के पिता और मां अचेत अवस्था में घर के बाहर मिले थे। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को मां की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस का कहना है कि महिला ने जहर खाया था। बेटी की बरामदगी के लिए उसका पिता लगातार युवक के परिजनों पर दबाव बना रहा था। इससे परेशान होकर पांच फरवरी को युवक के माता-पिता ने जहर खा लिया था।


युवक के परिवार वाले आरोप लगा रहे हैं कि किशोरी के परिवार वालों ने दोनों को जहर दिया था। महिला की मौत के मामले में किशोरी के पिता और दो भाइयों के खिलाफ थाना हाईवे में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed