फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   बेरोजगारी की समस्या पर नहीं दिया ध्यान, युवा हुए निराश

बेरोजगारी की समस्या पर नहीं दिया ध्यान, युवा हुए निराश

Sat, 02 Feb 2019 12:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
बेरोजगारी की समस्या पर नहीं दिया ध्यान, युवा हुए  निराश

विज्ञापन
फिरोजाबाद। बजट में युवा के लिए कोई घोषणा न होने से युवा निराश हैं। युवाओं का कहना है कि रोजगार के मुद्दे पर बजट में सन्नाटा दिखा। रोजगार के बजट को लेकर युवाओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। युवाओं का कहना था कि बजट में जो उम्मीदें थी, अधूरी रहीं।


जो बेरोजगार हैं, उनके सरकार बेरोजगारी भत्ता देने की योजना चला देती। जो नौकरी कर रहे हैं, जिन्हे भरपूर वेतन मिल रहा है। उन्हें टैक्स में सरकार ने राहत दी। मगर जिनके पास कुछ कमाने का साधन नहीं है, उनके बारे में सरकार ने कुछ नहीं सोचा। नीरज, युवा
विज्ञापन


युवाओं के लिए बजट में कुछ नहीं है। बजट पेश हुआ तो देखने बैठे कि मोदी सरकार युवाओं के लिए क्या करती है। मगर ऐसा कुछ खास नहीं किया। शिक्षा सस्ती करनी चाहिए थी। युवाओं के प्रयोग की चीजों को सस्ता करना चाहिए था। रुद्राक्ष शर्मा, युवा
विज्ञापन
विज्ञापन


मोदी सरकार को बजट में युवाओं को भी राहत देनी चाहिए थी। बजट का बड़ा भाग शिक्षा पर खर्च होना चाहिए था। तकनीकि शिक्षा सस्ती करनी चाहिए। ताकि गरीब बच्चे भी अच्छे कालेजों में पढ़ाई कर सकें। मगर बजट में ऐसा नहीं हुआ। शिवानी राठौर, युवा


हमारे जिले में मेडिकल कालेज तो बन रहा है। उम्मीद थी कि छात्राओं के लिए टेक्नीकल कालेज भी सरकार खोलेगी। मगर आरक्षण में ऐसा कुछ देखने को मिला नहीं। युवा पूरी तरह निराश है। शिवानी शर्मा, युवा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed