फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   इंसपेक्टरों ने साल में दो बार ले लिया वेतनवृद्धि का लाभ

इंसपेक्टरों ने साल में दो बार ले लिया वेतनवृद्धि का लाभ

Sun, 06 Jan 2019 12:05 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
इंसपेक्टरों ने साल में दो बार ले लिया वेतनवृद्धि का  लाभ

विज्ञापन
फिरोजाबाद। नगर निगम में भले ही तीन कर संग्रहकर्ताओं द्वारा निर्धारित से अधिक वेतनमान लेने का मामला सुर्खियों में है। अभी टैक्स विभाग में दो टैक्स इंस्पेक्टर ऐसे तैनात हैं, जिन्होंने एक साल में दो बार वार्षिक वेतनवृद्धि का लाभ ले लिया।


नगर निगम में सालों से बड़ा गोलमाल चल रहा है, जिस पर पीसीएस अफसर भी लगाम नहीं लगा पाए। नगर निगम की कमान डीएम नेहा शर्मा के हाथों में आने पर कर्मचारियों की तैनाती, निर्धारित से अधिक वेतन लेने, वार्षिक वेतनवृद्धि का लाभ लेने मामले संज्ञान में आ रहे हैं।
विज्ञापन


निर्धारित से अधिक वेतनमान लेने के मामले में डीएम ने तीन कर संग्रहकर्ताओं के खिलाफ एफआइआर के निर्देश दिए हैं। इससे पूरे खलबली मच गई है।

टैक्स विभाग में दो ऐसे इंसपेक्टर राजेश कुमार पटेल व अनुराग कुमार तैनात हैं, जिन्होंने एक साल में दो बार वार्षिक वेतनवृद्धि का लाभ ले लिया। टैक्स विभाग में तैनात दोनों इंस्पेक्टर गत वर्ष ही दूसरे जिलों से स्थानांतरण होकर आए थे। इन्हें पहले जनवरी और फिर जुलाई में पुन: वार्षिक वेतनवृद्धि का लाभ दे दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला संज्ञान में आने पर निगम अफसरों में खलबली मची है। कर निर्धारण अधिकारी द्वारा शनिवार को दोनों इंस्पेक्टरों की पत्रावलियों की जांच कराई, जिसमें इंस्पेक्टरों की कारगुजारी खुल गई।



कर निर्धारण अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि दोनों इंस्पेक्टरों की पत्रावलियों की जांच की गई, जिसमें दो बार वार्षिक वेतनवृद्धि लगने की बात सही पाई गई है। दोनों के वेतन से छह माह की रिकवरी के रूप में 11556 रुपये वसूले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed