फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   वार्ड वाइज पांच-पांच बड़े बकाएदारों की सूची तलब

वार्ड वाइज पांच-पांच बड़े बकाएदारों की सूची तलब

Sat, 29 Dec 2018 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
वार्ड वाइज पांच-पांच बड़े बकाएदारों की सूची  तलब

विज्ञापन
फिरोजाबाद। अब हाउस टैक्स, वाटर टैक्स के वार्ड वाइज बकाएदारों की सूची तैयार कराई जा रही है। जिसमें घरेलू व कॉमर्शियल हर श्रेणी के बकाएदार शामिल होंगे। टैक्स विभाग जल्द इन बकाएदारों की सूची डीएम को सौंपेगा।

राज्य वित्त आयोग के तहत मिलने वाली ग्रांट में शासन ने एक करोड़ से अधिक कटौती कर दी है, जिससे नगर निगम प्रशासन लंबे समय से वित्तीय संकट से जूझ रहा है। इसके बावजूद टैक्स विभाग हाउस टैक्स, वाटर टैक्स की वसूली तक नहीं कर पा रहा।
विज्ञापन


जबकि नगर निगम के टैक्स विभाग में कर निर्धारण अधिकारी, तीन कर अधीक्षक, इंसपेक्टर, कर संग्रहकर्ताओं की लंबी फेहरिस्त है। नगर आयुक्त रविंद्रपाल सिंह ने टैक्स वसूली पर खासा जोर दिया, इसके बावजूद लक्ष्य के सापेक्ष वसूली नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम नेहा शर्मा ने नगर निगम की कमान संभालते ही टैक्स वसूली को लेकर टैक्स विभाग पर शिकंजा कसा है। टैक्स विभाग ने पचास हजार से लेकर दो लाख तक 250 से अधिक बकाएदारों की सूची तैयार कराई थी। डीएम के निर्देश पर अब टैक्स विभाग द्वारा वार्ड वाइज पांच-पांच बड़े बकाएदारों की अलग से सूची तैयार कराई जा रही है, जिसमें घरेलू व कॉमर्शियल बकाएदार भी शामिल होंगे।


इन बकाएदारों के खिलाफ टैक्स विभाग द्वारा व्यापक पैमाने पर आरसी जारी की जाएंगी।
इस संबंध में कर निर्धारण अधिकारी अनिल कुमार का कहना है कि डीएम ने प्रत्येक वार्ड के पांच-पांच बड़े बकाएदारों की सूची मांगी है, जिससे जल्द से जल्द तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed