फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   बंदरों के हमले से दोमंजिला मकान से नीचे गिरी महिला, मौत

बंदरों के हमले से दोमंजिला मकान से नीचे गिरी महिला, मौत

Wed, 19 Dec 2018 08:27 PM IST
Anita Verma अनीता वर्मा
Updated Wed, 19 Dec 2018 08:27 PM IST
विज्ञापन
बंदरों के हमले से दोमंजिला मकान से नीचे गिरी महिला, मौत
बंदर
मथुरा। बंदरों ने एक और महिला की जान ले ली। कुत्ता पायसा मोहल्ले में छत पर सूख रहे कपड़े उतारने पहुंची महिला पर बंदरों ने हमला कर दिया। बंदरों के हमले से महिला दोमंजिला मकान की छत से गिर गई और मौत हो गई। सिर में गंभीर चोट आई थी। इस मोहल्ले में पहले भी कई लोगों पर बंदर हमला कर चुके हैं। लोगों में प्रशासन के प्रति भारी गुस्सा है।
विज्ञापन


मोहल्ला कुत्ता पायसा निवासी राजू गोस्वामी की पत्नी जमुना देवी (42) मकान की दूसरी मंजिल पर सूख रहे कपड़े उतारने के लिए पहुंची थी। कपड़े उतारकर वह लौट ही रही थी कि पड़ोस की छत से बंदरों का एक झुंड आ गया और जमुना देवी पर झपट पड़ा। बंदरों से बचने के लिए जमुना देवी चिल्लाने लगी लेकिन बंदर पीछे नहीं हटे।
विज्ञापन


बंदरों के हमले से जमुना देवी छत से नीचे गिर गई। दूसरी मंजिल से गिरने के कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई। परिवार वाले खून से लथपथ जमुना को अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमुना देवी के बेटे दीपक और छोटू ने बताया कि मंगलवार शाम को करीब साढ़े छह बजे उनकी मां मकान की छत से कपड़े उतारने गई थीं। तभी यह घटना हुई। इस घटना को लेकर मोहल्ले वालों में गुस्सा है।


लोगों का कहना है कि कई दफा प्रशासनिक अफसरों से बंदरों को पकड़वाने की मांग की जा चुकी है लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। अगर प्रशासन ने बंदरों के उत्पात से निजात दिला दी होती तो जमुना देवी की जान न जाती। पति राजू गोस्वामी ने बताया कि जिस समय यह घटना हुई थी उस वक्त घर पर उनकी छोटी बेटी कालो ही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed