{"_id":"5c17d85fbdec2256e37bbde8","slug":"181545066591-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचास साल से ऊपर के शिक्षकों की सूची तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचास साल से ऊपर के शिक्षकों की सूची तलब
विज्ञापन
GOOD NEWS TEACHER
- फोटो : demo
मैनपुरी। शासन ने 50 वर्ष से अधिक की आयु के शिक्षण में अक्षम शिक्षकों की सूची तलब की है। बीएसए को पत्र भेजकर जल्द सूची उपलब्ध कराने के लिए कहा है। बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों को ऐसे शिक्षकों का चिह्नांकन करने के आदेश दिए हैं।
शासन ने पत्र में कहा है कि ऐसे शिक्षक को जो किसी बीमारी से पीड़ित हैं या फिर अन्य किसी समस्या के कारण पढ़ाने में पूर्ण रूप से सहयोग नहीं कर पा रहे हैं, ऐसे शिक्षकों को चिह्नित करके शासन को उनकी सूची भेजी जाए। इसके बाद इन शिक्षकों को शासन के आदेश पर सेवानिवृत्त कर दिया जाएगा।
बीएसए ने सभी खंड शिक्षाधिकारियों को ऐसे शिक्षकों की सूची तैयारी करने के आदेश दिए हैं। हालांकि कोई भी खंड शिक्षाधिकारी सूची देने के लिए तैयार नहीं हैं। सूत्रों के अनुसार उन्हें डर सता रहा है कि कहीं शिक्षक इसका विरोध न कर दें। वहीं शासन के आदेश का पालन भी उनके लिए मजबूरी बना हुआ है।
विज्ञापन
सभी शिक्षक एक स्वर में इस बात का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब सेवानिवृत्त होने की आयु 60 वर्ष है, तो फिर 50 वर्ष पर व्यक्ति अक्षम कैसे हो सकता है। सभी शिक्षक इसका विरोध कर रहे हैं। प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजीव यादव ने कहा कि अगर जबरन शिक्षकों को सेवानिवृत्त किया गया तो संगठन इसका विरोध करेगा।