फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   हाईटेंशन तार से लगी आग, खाक हुआ कैंटर

हाईटेंशन तार से लगी आग, खाक हुआ कैंटर

Sat, 08 Dec 2018 10:21 PM IST
Updated Sat, 08 Dec 2018 10:21 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन तार से लगी आग, खाक हुआ कैंटर
कासगंज/सिढ़पुरा। सिढ़पुरा अमांपुर मार्ग पर हाईटेंशन तार की चिंगारी से कैंटर में आग लग गई। गांव भोगपुर के समीप हुई घटना से करंट की चपेट में आए कैंटर चालक की हालत गंभीर है। जिसे प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया है। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। दमकल के पहुंचने से पहले कैंटर जलकर खाक हो चुका था।
विज्ञापन

सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर निवासी प्रवेंद्र पुत्र शिव सिंह कैंटर चलाता है। शुक्रवार की शाम वह अपने कैंटर में गद्दे रजाई भरकर ले जा रहा था, लेकिन रात होने के कारण वह कासगंज से अपने गांव ताजपुर चला गया। शनिवार सुबह वह ताजपुर से कैंटर लेकर गंतव्य के लिए रवाना हुआ। जब वह गांव भोगपुर के समीप पहुंचा तो रास्ते में हाईटेंशन तार काफी नीचे थे। जिनकी कैंटर से छूने की संभावना थी। चालक ने कैंटर रोक लिया। कैंटर के ऊपर खड़े होकर वह प्लास से हाईटेंशन तार हटाने की कोशिश की। इस प्रयास में चालक को तेज करंट लगा और वह काफी दूर जा गिरा। इस दौरान तार से निकली चिंगारी कैंटर के रजाई गद्दे पर जा गिरी। देखते ही देखते कैंटर धूं धूंकर जलने लगा। सूचना पर सिढ़पुरा पुलिस मौके पर पहुंची। आस पास के ग्रामीण भी एकत्रित हो गए और आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन आग की लपटें काफी तेज हो चुकी थीं। लगभग 45 मिनट बाद दमकल कर्मी वाहन सहित मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। तब तक कैंटर जलकर खाक हो चुका था। करंट की चपेट में आए चालक प्रवेंद्र को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद गहन चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे निजी चिकित्सालय ले गए।
विज्ञापन

ओवरलोडिंग बनी घटना का कारण
कासगंज। कैंटर में गद्दे रजाई क्षमता से अधिक भरे थे। ग्रामीणों और पुलिस के मुताबिक ओवरलोडिंग के कारण कैंटर की छत से ऊपर गद्दे रजाई निकल रहे थे। चालक ने ओवरलोड कैंटर को निकालने की कोशिश की। इस कारण यह घटना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने बंद कराई विद्युत आपूर्ति
कासगंज। घटना की सूचना पर पहुंची सिढ़पुरा पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से पहले तो चालक को जिला अस्पताल भिजवाया। उसके बाद आग बुझाने की कोशिश की। इस बीच विद्य़ुत सबस्टेशन पर फोन कर थाना प्रभारी ने आपूर्ति बंद करा दी। क्योंकि घटनास्थल पर तार झूल रहे थे।

- सूचना पर मौके पर पहुंचे। चालक ताजपुर का है। वह कैंटर में क्षमता से अधिक गद्दे रजाई भरकर ले जा रहा था। ओवरलोड कैंटर निकालने के कारण यह हादसा हुआ। - राजकुमार, थाना प्रभारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed