फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   विधिक सेवा प्राधिकरण ने ईओ से तलब की रिपोर्ट

विधिक सेवा प्राधिकरण ने ईओ से तलब की रिपोर्ट

Wed, 28 Nov 2018 11:12 PM IST
Updated Wed, 28 Nov 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
विधिक सेवा प्राधिकरण ने ईओ से तलब की  रिपोर्ट
मैनपुरी। नगर पंचायत बेवर में वर्ष 2013-14 में किए गए गबन के मामले में विधिक सेवा प्राधिकरण ने अधिशासी अधिकारी से आख्या मांगी है। पूर्व चेयरमैन ने वर्तमान चेयरमैन प्रतिनिधि पर सरकारी धन के गबन का आरोप लगाकर विधिक सेवा प्राधिकरण में साक्ष्य जमा कराए हैं।
विज्ञापन


नगर पंचायत बेवर के पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ अन्नू दीक्षित ने विधिक सेवा प्राधिकरण में शिकायत की। आरोप लगाया कि वर्ष 2013-14 में तत्कालीन चेयरमैन सरितकांत भाटिया ने अभिलेखों में हेराफरी कर निर्माण कार्यों के नाम पर, सरकारी धन का गबन किया है। शिकायतों के बाद सुनवाई तो दूर, कोई कार्रवाई तक नहीं हुई है।
विज्ञापन


तत्कालीन चेयरमैन सरिकांत वर्तमान चेयरमैन सुनीति भाटिया के प्रतिनिधि भी हैं। सत्ता के संरक्षण के चलते तत्कालीन चेयरमैन के खिलाफ कोई जांच तक नहीं कराई गई है। पूर्व चेयरमैन अन्नू दीक्षित ने गबन के संबंध में कई साक्ष्य भी जमा कराए। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अवनीश गौतम ने मामले की सुनवाई करने के बाद नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बेवर से पूरे प्रकरण में की गई शिकायतों के संबंध में बिंदुवार आख्या मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने अधिशासी अधिकारी बेवर को दिए आदेश में कहा है इस संबंध में 29 सितंबर को भी प्राधिकरण ने आख्या मांगी थी। लापरवाही बरतते हुए आख्या नहीं भेजी गई है। इससे ऐसा साबित होता है उक्त गबन के प्रकरण में अधिशासी अधिकारी की भी संलिप्तता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed