{"_id":"5bf442b6bdec2269570712c3","slug":"181542734518-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्सलेन से पहले बनेगा फोरलेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिक्सलेन से पहले बनेगा फोरलेन
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
national highway 44
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। कई दिनों से रुके पड़े फोरलेन योजना का निर्माण कार्य अब प्रगति की ओर बढ़ेगा। सिक्सलेन से पहले अब कलक्ट्रेट तक फोरलेन का निर्माण होगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को शासन ने हरी झंडी दे दी है। फोरलेन के लिए इसी माह काम शुरू होने की उम्मीद है। सपा सरकार में जिला मुख्यालय से जिला मुख्यालय को जोड़ने की फोरलेन सड़क योजना शुरू हुई थी लेकिन योजना में काफी व्यवधान रहा। पहले फेज में एटा से कासगंज के बांकनेर तक फोरलेन सड़क के निर्माण का कार्य तेज है। हालांकि बांकनेर से सोरों कलक्ट्रेट तक फोरलेन का निर्माण कार्य बरेली-भरतपुर मार्ग के राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित होने के कारण रोक दिया गया। इस कारण सड़क का निर्माण करीब छह माह से लटका है। निर्माण न होने से कलक्ट्रेट तक सड़क में गड्ढे हो गए हैं। इससे सड़क पर चलना भी दूभर है। सिक्सलेन के प्रोजेक्ट में विलंब की स्थिति के मद्देनजर अब शासन स्तर से फोरलेन के प्रोजेक्ट को पूरा करने का निर्णय लिया गया है। लोक निर्माण विभाग ने दूसरे फेज के बांकनेर से कलक्ट्रेट तक निर्माण के कार्य के लिए तैयरियां तेज कर दी हैं। फोरलेन निर्माण के लिए सर्कुलर रोड से अतिक्रमण भी हटाए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग द्वारा पहले से अतिक्रमण को चिह्नित कर लिया गया है।
वन विभाग की रफ्तार है सुस्त
कासगंज। फोरलेन योजना के लिए वन विभाग को पेड़ों का कटान करने के लिए लोक निर्माण विभाग करीब आठ करोड़ रुपये का धन भी दे चुका है। हालांकि एक माह में काटे जाने वाले पेड़ अब तक नहीं कट सके हैं।
बिजली विभाग ने भी धन लेकर नहीं किया काम
कासगंज। बिजली विभाग भी फोरलेन सड़क योजना को लेकर लापरवाह है। पोल शिफ्टिंग के लिए विभाग को डेढ़ करोड़ से अधिक का धन दिया गया, लेकिन विभाग ने पोल शिफ्टिंग की दिशा में कोई कदम नहीं उठाया। ऐसे में फोरलेन योजना का काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
शीघ्र फोरलेन सड़क निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। अब कलेक्ट्रेट तक निर्माण होगा। शासन ने दिशा निर्देश दे दिए हैं। निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही अतिक्रमण भी हटाए जाएंगे।
- सुधीर कुमार, अधिशाषी अभियंता।