{"_id":"5be860d6bdec2267b36ac75d","slug":"181541955798-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां का प्रेमी निकला चार वर्षीय मासूम का हत्यारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां का प्रेमी निकला चार वर्षीय मासूम का हत्यारा
Updated Sun, 11 Nov 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
demo
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। चार साल की मासूम बच्ची की हत्या उसकी मां के प्रेमी ने ही की थी। घर से उठाने के बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म कर उसकी मुंह दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम को बीस हजार रुपये का इनाम देने की बात कही है।
निधौलीकलां थाना क्षेत्र में दिवाली की रात चार साल की मासूम बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने गांव के ही हत्यारोपी युवक टीटू को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी आशीष तिवारी एवं एएसपी संजय कुमार ने खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी युवक के मृतका की मां के साथ प्रेम संबंध थे। दिवाली की रात को अपनी प्रेमिका के घर में शक होने पर वह घर में घुसा था और उसके नहीं मिलने पर उसकी चार वर्षीय मासूम को उठा लिया। इसके बाद आरोपी ने घर के ही दूसरे कमरे में ही मासूम के साथ दुष्कर्म किया और अपनी पहचान छिपाने के लिए उसका मुंह दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने हत्या के बाद मासूम के शव को गांव के ही एक व्यक्ति को फंसाने की नीयत से उसके पशु बांधने के स्थान पर डाल दिया। बता दे कि दिवाली के दिन चार वर्षीय मासूम बालिका अपने दो नाबालिग भाइयों सहित घर में सो रही थी। तभी उसे घर से उठाकर दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी।
निधौलीकलां थाना क्षेत्र में मासूम सहित दो लोगों की मौत का जिम्मेदार महिला को बता रहे है। लोगों का कहना है कि महिला के चालचलन से परेशान होकर उसके पति ने फांसी लगाकर जान दे दी थी। इसके बाद भी महिला ने अपनी हरकतों से सुधार नहीं किया और पति की मौत के बाद किसी व्यक्ति के साथ गायब हो गई। इसके बाद चार वर्षीय मासूम की हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने का आरोपी शादीशुदा है। उसकी तीन संतान है। इनमें से एक चार वर्षीय मासूम बेटी है। जबकि उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। ऐसे में हत्यारोपी की करतूत को देख लोगों में तरह-तरह की चर्चा हो रही है।