{"_id":"5bdc9b4cbdec226989663bc1","slug":"181541184332-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार हजार पात्रों को आज मिलेंगे पीएम आवास के स्वीकृति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार हजार पात्रों को आज मिलेंगे पीएम आवास के स्वीकृति पत्र
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। पीएम आवास योजना के अंतर्गत शनिवार को सदर विधायक मनीष असीजा चार हजार पात्रों को प्रथम किश्त के रूप में 50-50 हजार रुपये के स्वीकृति पत्रों का वितरण करेंगे।
प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना के तहत अबतक 17 हजार पात्र लाभार्थियों का चयन किया जा चुका है। योजना के तहत नए आवेदन लगातार जमा कराये जा रहे हैं। सदर विधायक मनीष असीजा ने कहा कि गरीबों को आवास दिलाने के लिए मिशन मोड पर कार्य कराया जा रहा है। इस कार्य में नगर विकास विभाग, डूडा/सूडा विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों का पूरा सहयोग किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि शहर के हर पात्र व्यक्ति को पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने को दृढ़ संकल्पित हैं। गरीबों को अपने मकान का सपना साकार करने के लिए शनिवार को सुबह 10 बजे पीडी जैन कालेज में चार हजार पात्रों को पहली किश्त के रूप में 50-50 हजार रुपये के स्वीकृति पत्र वितरण किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गरीबों को ऋण रूप में नहीं दिया जा रहा। गरीबों के लिए यह पूरी तरह से नि:शुल्क योजना है। पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी का यह सपना है कि हर गरीब का अपना घर हो। इसी सपने को साकार करने के लिए योजना संचालित की जा रही है।