{"_id":"5bc21187bdec22694423f797","slug":"181539445127-agra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर टैंकर में गैंगरेप करने वाले तीन दरिंदे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर टैंकर में गैंगरेप करने वाले तीन दरिंदे गिरफ्तार
Updated Sun, 14 Oct 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। आगरा-दिल्ली हाईवे पर रिफाइनरी फ्लाईओवर के पास खड़े टैंकर में गैंगरेप की वारदात करने वाले तीन दरिंदे रिफाइनरी पुलिस ने पकड़ लिए हैं। कांशीराम कालोनी के मोड़ से पकड़े गए तीनों आरोपियों से लूटी नकदी, मोबाइल फोन और हथियार बरामद किए हैं। इनमें दो मथुरा के हैं, जबकि एक मध्यप्रदेश के दतिया का रहने वाला है।
इटावा के बकेवर से टैंकर में बैठकर गुरुग्राम जा रहा एक परिवार थाना रिफाइनरी के औरंगाबाद तिराहे के पास बदमाशों के जुल्म का शिकार हुआ था। बदमाशों ने खड़े टैंकर में पति और उसके दो बच्चों के सामने महिला के साथ गैंगरेप किया था। उनके मोबाइल फोन और नकदी भी छीन ली थी। इस घटना को रिफाइनरी पुलिस तो दबाए रही। कोसीकलां में पीड़ित पहुंचे तो मुकदमा लिखा गया। इस वारदात के खुलासे में छह टीमें लगाई गईं थीं।
पुलिस लाइन सभागार में एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि इस मामले में प्रभारी निरीक्षक अरविंद पाल, सर्विलांस प्रभारी राकेश यादव और सीआईडब्लू प्रभारी सत्यवीर सिंह ने थाना रिफाइनरी की पुष्पांजलि कालोनी निवासी संजय जाट, थाना हाईवे की सुदामापुरी निवासी अंकित जाट और दतिया (मध्य प्रदेश) के मोहल्ला मंडी, इंदरगढ़ निवासी अजय चौहान को गिरफ्तार किया है। जो एक भागा हुआ है वह थाना रिफाइनरी के गोपालपुरा निवासी प्रमोद बघेल है। एसएसपी ने पुलिस टीम को 50 हजार का पुरस्कार और प्रशस्ति देने की संस्तुति की है।
विज्ञापन
शातिर अपराधी है संजय, एक दर्जन हैं मुकदमें
मथुरा। पकड़ा गया संजय जाट शातिर अपराधी है। साल 2015 में अपराध की दुनिया में पैर रखने वाले संजय पर थाना हाईवे और रिफाइनरी में एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। यह मुकदमे लूट, चोरी, नकबजनी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर और जानलेवा हमले के हैं। भागे दरिंदे प्रमोद बघेल पर भी सात मुकदमे हैं। यह अपराधी टेंपो चालक है। उधर, सीओ रिफाइनरी राकेश कुमार ने बताया कि अजय और अंकित आवारा किस्म के हैं। इन पर फिलहाल कोई मुकदमा नहीं मिला। फिर भी दोनों का रिकार्ड खंगाला जा रहा है। संजय और प्रमोद कुछ दिन पहले ही लूट के मामले में जेल से छूटे हैं।
तीनों दरिंदों के लिए गए डीएनए सैंपल
मथुरा। गैंगरेप के तीनों दरिंदों को लेकर पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। यहां पर तीनों के डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल लिए गए हैैं। तीनों काफी भयभीत थे।
रोज की जाएगी हाईवे और एक्सप्रेसवे की सुरक्षा की समीक्षा
मथुरा। एसएसपी बबलू कुमार एक बार फिर हाईवे और एक्सप्रेसवे की सुरक्षा के प्रति चिंतित दिखे। एसएसपी ने माना कि हाईवे पर पेट्रोलिंग के बाद भी इतनी बड़ी गैंगरेप की वारदात होना चुनौतीपूर्ण है। ऐसी वारदातों की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रतिदिन हाईवे और एक्सप्रेसवे की सुरक्षा की समीक्षा की जाएगी। कोताही बर्दास्त नहीं की जाएगी। हीलाहवाली करने वाला नपेगा।