फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   सोशल मी डया का सावधानी से करें प्रयोग

सोशल मी डया का सावधानी से करें प्रयोग

Sat, 29 Sep 2018 11:14 PM IST
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
सोशल मी डया का सावधानी से करें प्रयोग

विज्ञापन
कासगंज। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं को महिला सुरक्षा, आग से बचाव आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। छात्राओं ने पुलिस अधिकारियों से सवाल पूछे। छात्राओं के सभी सवालों के जवाब पुलिस अधिकारियों ने दिए।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसपी अशोक कुमार शुक्ल ने कहा कि किसी भी विपरीत परिस्थिति में छात्राएं डरें नहीं और हौसले के साथ सामना करें। आत्मनिर्भरता का गुण पैदा नहीं होने तक विषम परिस्थितियों से मुकाबला नहीं किया सकता है। उन्होंने महिला हेल्पलाइन, यूपी 100 आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानी से करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा ‘अमर उजाला’ की यह पाठशाला संस्कारों की पाठशाला है। छात्राओं से एफआईआर एप अपने मोबाइल में डाउनलोड करने की सलाह दी गई। पुलिस अधिकारियों ने अपने नंबर भी छात्राओं को नोट कराए।
विज्ञापन



सीएफओ आनंद रजनीश ने महिला सुरक्षा के अलावा आग से बचाव के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि थोड़ी सी भी असावधानी से सिलेंडर में आग लग सकती है, ऐसे में बचाव की विस्तृत जानकारी दी गई। कोतवाली निरीक्षक अशोक कुमार ने महिलाओं के लिए 181 हेल्पलाइन, वूमेन पॉवर लाइन के बारे में भी विस्तार से बताया। महिला थाना प्रभारी सरोजनी ने छात्राओं को कानून और हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वूमेन सिक्योरिटी एप 1090 की सेवा संचालित है। इससे महिलाओं और छात्राओं में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। उन्होंने कहा कि छात्राएं किसी भी तरह की ज्यादती को लेकर डरें नहीं और सहें नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार यादव, उप प्रधानाचार्या प्रियंका ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और अमर उजाला के पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम की सराहना की। अनुशा सिन्हा, सुनीता यादव, श्रुति बघेल, प्रीती माहेश्वरी, ब्रजबाला, प्रिया चौहान, रेनू, सृष्टि गौतम, पीटीएके शिवशंकर गोयल, उम्मेद सिंह, ओमेंद्र सहित आदि उपस्थित रहीं।

छात्राओं ने अग्निशमन उपकरण का प्रयोग कर बुझाई आग
कासगंज। पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को आग बुझाने का मॉक ड्रिल कराया गया। रसोई गैस के सिलेंडर में लगी आग को छात्राओं ने स्वयं बुझाया। वहीं एक अन्य स्थान पर आग लगाकर छात्राओं ने अग्निशमन उपकरण से आग बुझाई। छात्राओं के लिए आग बुझाने का मॉक ड्रिल बेहद कौतूहल रहा।


वूमन पावर एंजेल को जारी होंगे कार्ड
कासगंज। शासन की योजना के अनुसार जो छात्राएं वूमेंस पॉवर एंजिल बनाई जा रहीं हैं वे पुलिस की मदद करेंगी। उन्हें पुलिस विभाग से कार्ड भी जारी किए जाएंगे। उन्हें अच्छे कार्यों के लिए सम्मानित भी किया जाएगा।


- अमर उजाला का पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम बेहद सराहनीय रहा। मुझे महिलाओं की बढ़ती आत्महत्याओं के मामले में शंका का समाधान करने का मौका मिला- तान्य शर्मा, छात्रा।
- स्टेशन पर छेड़छाड़ की घटना करने वाले शोहदों से निपटने के लिए पाठशाला में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। अब कभी भी ऐसी स्थिति होने पर हम इसकी सूचना पुलिस को दे सकेंगे और हेल्पलाइन की मदद भी ले पाएंगे- निशा राठौर, छात्रा।
- अमर उजाला का पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम बेहद सराहनीय रहा। सोशल मीडिया का प्रयोग करने के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारियां दी गईंञ ऐसे कार्यक्रम जरूरी हैं- मीनाक्षी राजपूत, छात्रा।

- अमर उजाला का पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम बेहद सराहनीय रहा। आयोजन से कॉलेज की छात्राओं की महत्वपूर्ण जानकारियां मिलीं हैं। अक्सर छात्राएं डर और झिझक के कारण अपनी पीड़ा किसी से नहीं कह पातीं। आज के कार्यक्रम से छात्राओं का डर दूर हुआ है- प्रियंका, शिक्षिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed