फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   अमन-चैन को अल्लाह के बारागाह में उठे हजारों हाथ

अमन-चैन को अल्लाह के बारागाह में उठे हजारों हाथ

Wed, 22 Aug 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
अमन-चैन को अल्लाह के बारागाह में उठे हजारों हाथ

विज्ञापन
एटा। मन में बंदगी, लबों पर दुआ और सजदे में झुकते सिर। मुल्क में अमन चैन के साथ हर किसी के लिए खुशहाली की खुदा से दुआ की गई। जिले में बुधवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार शांति और सौहार्दपूर्ण तरह से मनाया गया। सुबह आठ बजे मुसाफिरखाना ईदगाह में हजारों लोगों ने ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद ईदगाह पहुंचे सभी धर्म के लोगों, प्रशासनिक अधिकारियों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। ईद की नमाज अदा कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।

बुधवार को मुसाफिरखाना ईदगाह पर शाही इमाम हाजी इदरीश ने नमाज अदा कराई। हजारों लोगों ने एक साथ देश और दुनियां में अमन चैन की दुआ मांगी। इसके बाद नगला पोता ईदगाह में सैकड़ों लोगों को ईद की नमाज अदा करते हुए देश में शांति की दुआ की। नमाज के बाद ईदगाह पहुंचे सर्वधर्म के लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। इस दौरान डीएम आईपी पांडेय, एसएसपी अखिलेश चौरसिया, पूर्व पालिका चेयरमैन राकेश गांधी, बसपा जिलाध्यक्ष अनिल भास्कर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव, सपा जिलाध्यक्ष अशरफ हुसैन, जहीर अहमद, शराफत हुसैन काले आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


तीन घंटे बंद रहा जीटी रोड पर यातायात
ईद-उल-अजहा की नमाज के चलते सोमवार सुबह सात बजे से जीटी रोड पर यातायात रोक दिया गया। इसके चलते लगातार तीन घंटे तक जीटी रोड पर वाहनों का आवागमन ठप रहा। प्रशासन ने अलीगंज रोड तिराहा और कासगंज रोड पर यातायात रोक दिया था। इसके अलावा अलीगढ़ से आने वालों को पिलुआ थाने से पहले ही रोक दिया गया। ईद की नमाज के दौरान बस स्टैंड से लेकर ठंडी सड़क तिराहे तक जीटी रोड पर बैठकर नमाजी ईद की नमाज पढ़ते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed