फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   स्वतंत्रता दिवस पर हर तरफ मना जश्न

स्वतंत्रता दिवस पर हर तरफ मना जश्न

Fri, 17 Aug 2018 12:09 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस पर हर तरफ मना  जश्न
मैनपुरी। नगर में 72वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। वहीं पर्यावरण रक्षा के लिए पौधरोपण भी किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर निकली प्रभात फेरियों में शामिल छात्र छात्राओं ने जमकर वंदे मातरम और भारत माता की जय के जयकारे लगाए।
विज्ञापन


नगर के सेंट मेरीज स्कूल में प्रधानाचार्या मनोरमा दास व प्रबंधक दीपक दास ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर निश्चल मोदी, नंदिनी कोहली, श्रेया द्विवेदी आदि का सराहनीय सहयोग रहा। अमन इंटरनेशनल स्कूल में पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान ने ध्वजा रोहण किया। इस दौरान संस्थापक सुमन चौहान, सचिव सचिन चौहान, निदेशक नितिन चौहान, प्रधानाचार्य डॉ. आरके उपाध्याय आदि रहे। सुदिती ग्लोबल एकेडमी में वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. राममोहन, प्रधानाचार्य डॉ. कुसुम मोहन, लव मोहन आदि की देख रेख में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। यहां बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। डॉक्टर किरन सौजिया सीनियर सेकेंड्री स्कूल में उप प्रबंधक डॉ. किरन सौजिया की देखरेख में स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम हुआ। यहां बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महाविद्यालय करहल रोड पर सहायक निदेशक उच्च शिक्षा इलाहाबाद डॉ. बीएल शर्मा ने, राजकीय कन्या इंटर कालेज मैनपुरी पर प्रधानाचार्या सुमन यादव ने ध्वज रोहण किया।
विज्ञापन


शिक्षा सदन इंटर कालेज कुचेला में प्रबंधक रामवीर सिंह यादव ने ध्वजा रोहण किया। यहां उप प्रबंधक विजय पाल सिंह, अभिभावक संघ के अध्यक्ष सिलेटी सिंह यादव, प्रधानाचार्य राजभान सिंह चौहान ने पौधरोपण किया। संचालन महेंद्र प्रताप सिंह ने किया। श्री आदर्श कृष्णा इंटर कालेज रठेरा में प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार ने ध्वजा रोहण किया। कन्या प्राथमिक विद्यालय रठेरा पर प्रधानाध्यापिका रेखा यादव ने, जूनियर रठेरा पर प्रधानाध्यापिका किरन राठौर ने, फैजान इस्लामियां जूनियर हाईस्कूल आगरा रोड पर कय्यूम अंसारी ने, एसजेडी पब्लिक स्कूल राजा का बाग में बालक राम पाल ने, जैक एन जिल स्कूल में प्रबंधक राहुल अग्रवाल ने, आकांक्षा ग्लोबल एकेडमी में प्रबंधक आरपी सिंह ने, सीआरबी स्कूल में प्रबंधक प्रेममित्र लूथरा ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed